लौकी चना दाल की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | इसे लगभग भारत के सभी राज्यों में बनाया जाता है | अगर आपको लौकी की सब्जी ( Lauki Chana Dal Recipe Hindi ) खाना पसंद नही है तो आप लौकी चना दाल की सब्जी बना सकते है ये आपको ज्ररूर पसंद आएगी और इसमें बनाना भी बहुत आसान है | तो आइये जानते है लौकी चना दाल ( Lauki Chana Dal Recipe ) की सब्जी बनाने की विधि |
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Lauki Chana Dal Recipe Hindi
- लौकी —– 1 ( मीडियम आकार की )
- चना दाल —– 1 कटोरी
- प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
- टमाटर —– 1 छोटे छोटे टुकड़ो में कटा हुआ
- हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
- जीरा —– 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
- तेल —– 2 बड़े चम्मच
- नमक —– स्वादानुसार
विधि – How to Make Lauki Chana Dal ki Sabji
– लौकी चना दाल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर अच्छे से धोकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिजिएं |
– फिर चना दाल को भी साफ़ करके धो लिजिएं | ( लौकी की सब्जी कैसे बनाये )
– अब एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दीजिएं |
– जैसे ही तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें जीरा डालकर जीरे को भुन लिजिएं |
– अब इसमें प्याज डाले और प्याज को कडछी से चलाते हुए भुन लिजिएं |
– जब प्याज पककर सुनहरे हो जाये तो इसमें टमाटर डालकर टमाटर को नरम होने तक भुन लिजिएं |
– जब टमाटर पककर नरम हो जाये तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भुन लिजिएं | ( आइये जाने आम की खट्टी मीठी सब्जी बनाने की रेसिपी )
– जैसे ही मसाले पककर तेल छोड़ने लगे तो इसमें लौकी और चना दाल डालकर कडछी से अच्छे से मिक्स कर लिजिएं |
– अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर और नमक डालकर एक बार कडछी से मिला ले और कुकर का ढक्कन बंद करके इसे 2 से 3 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकाएं | ( कद्दू की सब्जी बनाने की विधि )
– 3 सिटी आने के बाद गैस को धीमी कर दे और कुकर का प्रेशर उतार कर कुकर का ढक्कन कर सब्जी को कडछी से चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पका लिजिएं |
– 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिएं | लिजिए बनकर तैयार है लौकी चना दाल की सब्जी ( Lauki Chana Dal Recipe Hindi ) | ( अरबी की सब्जी की रेसिपी )
– गरमागरम लौकी चना दाल को रोटी और चावल के साथ खाइए और प्रोसिएं |
1 thought on “लौकी चना दाल की सब्जी बनाने की विधि | Lauki Chana Dal Recipe Hindi”