मूंग चना दाल रेसिपी | Moong Chana dal Recipe

मूंग दाल और चना दाल तो आपने अलग अलग बनाकर कई बार खाई होगी | लेकिन मूंग चना दाल ( Moong Chana dal Recipe ) को मिलाकर भी बनाया जाता है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं | मूंग चना दाल को बनाना बहुत आसान है तो ज्यादा देर न करते हुए आइये देखते है Moong Chana dal Banane ka Trika |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Moong Chana dal Recipe

  • मूंग दाल —– आधी कटोरी
  • चना दाल —– आधी कटोरी
  • तेल —– 3 बड़े चम्मच
  • हिंग —– एक चुटकी
  • जीरा —– 1 छोटी चम्मच
  • सुखा धनिया बीज —– 1 छोटी चम्मच
  • अदरक —– 1 से 2 का इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
  • लहसुन —– 6 से 7 कलिया ( बारीक़ कटी हुई )
  • हरी मिर्च —– 2 से 3 ( छोटी – छोटी बारीक़ कटी हुई )
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर —– 2 मीडियम आकर के बारीक कटे हुए
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/4 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला —– 1 छोटी चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– आवश्यकता अनुसार
  • हरा धनिया —– 2 से 3 चम्मच कटा हुआ

मूंग चना दाल बनाने की विधि – How to Make Moong Chana dal Recipe

Moong ki Dal और Chana ki Dal को मिक्स करके अच्छे से साफ कर धो लीजिये |

फिर दाल को प्रेशर कुकर में डाल कर इसमें नमक, हल्दी और 1 चम्मच तेल डाल कर इसमें 2 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दे और 4 से 5 आने तक धीमी आंच पर पकने दीजिये |

जब दाल पक जाये तो कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोले |

दाल को तड़का लगाने के लिए

कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे | जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें हिंग और जीरा और सुखा धनिया डाल कर भुन लीजिये |

अब इसमें अदरक और लहसुन डालकर 1 से 2 मिनट भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज को ब्राउन होने तक अच्छे से पकने दीजिये | ( लोबिया दाल कैसे बनाये )

जब प्याज पक जाये तो इसमें टमाटर डाल दीजिये और टमाटर को अच्छे से मेल्ट तक पकने दीजिये |

जब टमाटर अच्छे से पक जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक पकने दीजिये |

फिर इसमें उबली हुई मुंग चना दाल को डाल दे और दाल 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिये | ( आलू शिमला मिर्च बनाने की विधि )

अब दाल में हरा धनिया और गरम मसाला डाल कर कडछी से अच्छे से मिला दे और गैस को बंद कर दीजिये |

फिर दाल को सर्व करने वाले बर्तन में डालकर गरमा-गर्म मूंग चना दाल को फुल्का और चावल के साथ सर्व करें |

1/5 - (1 vote)

4 thoughts on “मूंग चना दाल रेसिपी | Moong Chana dal Recipe”

Leave a Comment