मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि | Motichur ke Laddu | Motichur Laddu Recipe

मोतीचूर के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं | मोतीचूर के लड्डू ( Motichur ke Laddu )सभी को पसंद होते है अगर कोई भी त्यौहार हो या ख़ुशी के मोके पर लड्डू को बनाया और खाया जाता हैं | मोतीचूर के लड्डू ( Motichur Laddu Recipe ) को बनान बहुत ही आसान हैं |

आज मैं आपको घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी बनाऊंगा तो चलिए Motichur ke Laddu बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री ( Ingredients For Motichur Ke Laddu Recipe )

  • बेसन – 1 किलो
  • देसी घी – 1 किलो
  • पानी – प्रोयानुसार

चाशनी बनाने के लिए

  • चीनी – 1 किलो
  • खाने वाला पिला रंग -2 से 3 चुटकी
  • मगज – 30 ग्राम
  • दूध – 2 चम्मच
  • पानी – 1 लीटर या प्रोयानुसार

सजाने के लिए

  • बादाम और पिस्ता – 4 से 5 बारीक़ कटे हुए

मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि ( How to Make Motichur ke Laddu )

मोतीचूर के लड्डू ( Motichoor Ladoo ) बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में पानी डालकर अच्छे से मिलाकर बेसन का घोल बना लीजिए |

अब पैन में देसी घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिए | ( कद्दू की बर्फी )

जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो छननी की सहायता से सारे घोल की मोतीचूर या बूंदी बना कर तैयार कर लीजिए |

चाशनी बनाने के लिए

एक बड़ी कड़ाई में पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें | जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें चीनी दाल दीजिए |

जबचीनी अच्छे से घुल जाये और चाशनी उबलने लगे तो इसमें दूध 2 चम्मच डाल के डाल दीजिए और एक उबाल आने के बाद उपर का झाक निकाल दीजिए जिससे चाशनी साफ हो जाएगी |

 अब चाशनी में पीला रंग डालकर मिला दीजिए | (घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू)

अब इसमें मोतीचूर या बूंदी को डालकर अच्छे से मिला दीजिए और 2 से 3 उबाल आ जाये तो गैस को बंद कर दीजिए |

मोतीचूर लड्डू (Motichur Laddu ) के मिश्रण को 3 से 4 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दीजिए |

3 से 4 मिनट के बाद इसमें मगज डालकर अच्छे से मिला दीजिए |

जब मिश्रण थोड़ा सा ठंडा हो जाये या हाथ मिश्रण का सेक सह ले तो थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में रखकर एक-एक करके गोल लड्डू बना लीजिए |

सारे मिश्रण के इसी प्रकार लड्डू बना लीजिए | (घर पर ऐसे बनाएं मुरमुरे के लड्डू)

जब सारे लड्डू बन जाए तो इन्हें पिस्ता और बादाम से सजा दीजिए |

लीजिए बनकर तैयार हैं एकदम स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू ( Motichur Laddu Recipe ) आप भी खाएं और अपने परिवार को भी खिलाएं |

Rate this post

1 thought on “मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि | Motichur ke Laddu | Motichur Laddu Recipe”

Leave a Comment