कद्दू का हलवा | Kaddu ka Halwa | Pumpkin Halwa

Kaddu ka Halwa Recipe in Hindi – कद्दू का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होता है | अब आप सोच रहे होंगे की कद्दू का हलवा भी बनता है तो जी हां कद्दू का हलवा ( Pumpkin Halwa ) भी बनता है | कद्दू से आप बहुत सारे व्यंजन बना सकते है जैसे की कद्दू की सब्जी, कद्दू का सूप, कद्दू की बर्फी या कलाकंद, कद्दू का रायता आदि |

आज की इस रेसिपी में हम आपको कद्दू का हलवा की रेसिपी ( Kaddu Halwa Recipe ) बता रहे है | इसे बनाना बहुत आसान है तो आइये ज्यादा देर न करते हुए जानते है कद्दू का हलवा बनाने का तरीका |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Kaddu ka Halwa

  • कद्दू —– आधा किलो ( पका हुआ )
  • देसी घी —– 2 बड़े चम्मच
  • दूध —– 2 कप
  • चीनी —– आधी कटोरी
  • मावा —– आधी कटोरी
  • इलायची —– 2 पीसी हुई
  • बादाम —– 6 से 7 महीम कटे हुए
  • पिस्ता —– 6 से 7 महीम कटे हुए
  • किशमिश —– 1 चम्मच
  • खाने का रंग ( Food Color ) —– 1 पिंच ( वैकल्पिक )

सजावट के लिए

  • बादाम और किशमिश —– 1 चम्मच महीम कटा हुआ

कद्दू का हलवा बनाने की विधि ( How to Make Kaddu ka Halwa )

– कद्दू का हलवा ( Pumpkin Halwa ) बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के छिलके छीलकर बीजों और रेशों को निकाल दे और कद्दू को अच्छे से धो कर कद्दुकर कर लीजिये |

– अब एक भारी तले वाली कड़ाही में एक चम्मच देसी घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | ( कद्दू की सब्जी कैसे बनाएं )

– घी गर्म हो जाये तो कद्दूकस किया कद्दू कड़ाही में डालकर बड़े चम्मच से चलाते हुए पका लीजिये ताकि कद्दू में से नमी सुख जाये |

– जब कद्दू में से कद्दू का पानी पूरी तरह से सुख जाये तो इसमें दूध डाल दीजिये और कड़ाही को ढक्कन से ढककर धीमी आंच पर पका लीजिये और इसे बीच बीच में चम्मच से चलाते रहे | ( साबूदाना वड़ा बनाने की विधि )

– जब दूध सुख जाये तो इसमें एक चम्मच देसी घी और मावा डालकर मिला लीजिये और बड़े चम्मच से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं |

– अब इसमें चीनी, फ़ूड कलर, बादाम, पिस्ता, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर चलाते हुए पकाएं |

– जब चीनी अच्छे से घुल जाये और हलवा पककर गाढ़ा हो जाये तो गैस को बंद कर दीजिये | ( ऐसे बनाइए फलाहारी आलू की टिक्की )

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट व् लजीज कद्दू का हलवा ( Kaddu ka Halwa ) | कद्दू के हलवे को कटोरी में निकालकर कटे हुए बादाम और किशमिश उपर डालकर सजाइए और गरमागरम् कद्दू का हलवा परोसिएं और खाइए |

Rate this post

1 thought on “कद्दू का हलवा | Kaddu ka Halwa | Pumpkin Halwa”

Leave a Comment