घी कैसे बनाते है | घी कैसे बनाये | मलाई से घी कैसे बनाये | घी बनाने का तरीका | घी बनाने की विधि | | Desi Ghee Recipe | Ghee Recipe
Ghee Recipe in Hindi : देसी घी खाने में चार चाँद लगा देता है यानि खाने को बहुत ही स्वादिष्ट बना देता है | Desi Ghee खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है | घी बाजार में आसानी से मिल जाता है पर उस घी में कही न कही उसमें मिलावट है या नहीं इसका डर हर किसी को रहता है |
इसलिए आज हम आपको घर पर देसी घी ( Desi Ghee Recipe ) कैसे बनाये का तरीका बतायेंगे | देसी घी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | तो देर किस बात की चलिए घर पर घी ( Ghee Recipe in Hindi ) बनाना शुरू करते है |
घी कैसे बनाते है | मलाई से घी कैसे बनाये | घी कैसे बनाये | घी बनाने का तरीका | Desi Ghee Recipe | Ghee Recipe
घी बनाने की विधि ( How to Make Ghee At Home ) ( Ghee Recipe )
– जब आप दूध गर्म करते है तो दूध गर्म होने के बाद दूध पर जो मलाई होती है उसे निकालकर एक बर्तन में डालकर फ्रिज रख दीजिये |
– कुछ दिन ऐसे ही मलाई को जमा करने के बाद जब मलाई लगभग 1 से 1 ½ किलो हो जाये तो मलाई को एक बड़े बर्तन या पतीले में डालकर और आधा लीटर से लेकर एक लीटर दूध डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |
– इसे ज्यादा गर्म नही करना है जब यह हल्का सा गर्म हो जाये तो गैस को बंद कर दीजिये |
– अब मलाई में 3 से 4 चम्मच दही के डालकर रातभर गर्म स्थान पर रख दीजिये ताकि अच्छे से दही बन सके |
– सुबह तक दही बनकर तैयार हो जायेगा अब इसमें 1 से 2 गिलास ठंडा पानी डालकर मधानी से छल लीजिये नही तो इसमें छाछ छलने वाली मशीन चला सकते है |
– कुछ समय के बाद मलाई से मक्खन बनकर तैयार हो जायेगा | अब हाथों से मक्खन को कटोरी में निकाल ले और छाछ को दुसरे काम में इस्तेमाल कर लीजिये |
– अब मक्खन को भारी तले वाली कड़ाई में डालकर मीडियम लो आंच पर पिघलने के रख दीजिये |
– जब मक्खन पिघलकर घी दिखने लगे तो इसमें चम्मच से चलाते रहे ताकि तले से घी जले नहीं |
– कुछ समय बाद सारा घी बन जायेगा और इसमें खुशबु आने लगेगी तो गैस को बंद कर दे और घी ( Ghee in Hindi ) को ठंडा होने दीजिये | ( अरबी के पत्तों का साग की रेसिपी )
– जब घी ठंडा हो जाये तो इसे छलनी से छान कर डिब्बे में भर कर रख लीजिये |
– खाना खाते समय खाने में घी डालकर खाने का आनंद लीजिये |
– लीजिये बनकर तैयार है एकदम असली शुद्ध देसी घी ( Ghee Recipe ) |
– उम्मीद करता हूँ की अब आप अच्छे से जान चुके होंगे की घर पर Ghee kaise banaye |
2 thoughts on “घर पर देसी घी बनाने की विधि | Ghee kaise banaye | Ghee Recipe”