चना दाल वड़ा रेसिपी | Chana Dal Vada Recipe in Hindi | Masala Vada

Chana Dal Vada Recipe in Hindi : मसाला वड़ा या चना दाल वड़ा एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार स्नैक्स है | जो बाहर से एकदम कुरकुरा व् अंदर से एकदम सॉफ्ट होता है | यह एक झटपट तैयार होने वाला स्नैक्स है | वैसे तो चना दाल से कई प्रकार के स्नैक्स बनाये जाते है | आप भी हमारी तरह दाल वड़ा ( Masala Vadai ) बनाये यह आपको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे |

तो आइये ज्यादा देर न करते हुए जानते है चना दाल वड़ा बनाने की विधि |

चना दाल वड़ा कैसे बनाते है | चना दाल वड़ा कैसे बनाये | चना दाल वड़ा बनाने का तरीका | मसाला वड़ा | Vada in Hindi, How to Make Masala Vada ( Chana Dal Vada ) Recipe

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Chana Dal Vada Recipe

  • चना दाल —– 1 कटोरी
  • बेसन —– 2 चम्मच
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च —– 1 महीम कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • हरी धनिया —– 1/4 कटोरी बारीक़ कटी हुई
  • पुदीना की पत्ते —– 8 से 10 करी कटी हुई
  • हल्दी पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • नमक —– स्वादानुसार

चना दाल वड़ा कैसे बनाते है | चना दाल वड़ा कैसे बनाये | चना दाल वड़ा बनाने का तरीका | मसाला वड़ा | Vada in Hindi, How to Make Masala Vada ( Chana Dal Vada ) Recipe

वड़ा बनाने की विधि – ( How to Make Masala Vada )

– मसाला वड़ा यानि चना दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को साफ़ करके धो ले | फिर दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिये |

– 3 से 4 घंटे के बाद भिगोई हुई चना दाल में से सारा पानी निकाल दीजिये |

– अब दाल को मिक्सर के जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये |  ( मेदू वड़ा  कैसे बनाये )

– पीसी हुई दाल को एक परात निकालकर इसमें प्याज,हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरी धनिया, पुदीना की पत्तियां, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें |

– अब सभी सामग्री को मिक्स कर ले | फिर इसमें 2 चम्मच बेसन के डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– लीजिये चना दाल के वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है | अब कडाही में तेल डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | ( दही वड़ा  बनाने की विधि )

– अब हाथों की हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाकर थोड़ा सा मिश्रण हाथ में रखकर लड्डू की तरह गोल करके हाथों से दबाकर हल्का सा चपटा करके टिकी का आकर दे दीजिये |

– अब वडे को गर्म तेल में डाले | इसी तरह और वड़े बनाकर कडाही में डाले |

– इस बात का ध्यान रखे एक बार में 3 से 4 वड़े कडाही में डाले |

– जब वड़े फ्राई होते हुए एक तरफ से हल्के सुनहरे तो जाये तो इन्हें दूसरी तरह पलटकर सुनहरा होने तक सेक लीजिये |

– जब वड़े दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाये तो इन्हें एक प्लेट के उपर टिशु पेपर डालकर बाहर निकाल लीजिये |

– इसी तरह बाकि के सभी वड़े बनाकर प्लेट में निकाल लीजिये |  ( घर पर मलाई से घी कैसे बनाये )

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम क्रिस्पी व् स्वादिष्ट चना दाल के वड़े ( Chana Dal Vada ) |

– मसाला वड़ा ( Masala Vada ) यानि चना दाल वड़ा को गरमागरम चाय के साथ परोसिएं |

5/5 - (1 vote)

1 thought on “चना दाल वड़ा रेसिपी | Chana Dal Vada Recipe in Hindi | Masala Vada”

Leave a Comment