घर पर मक्खन बनाने की विधि | Homemade Butter Recipe in Hindi

Homemade Butter Recipe – घर का मक्खन बहुत ही पौष्टिक व् हेल्दी और स्वाद में लाजबाब होता है | आज हम आपको घर पर मलाई से मक्खन कैसे बनाते है वो बनायेंगे | मक्खन ( Homemade Butter ) को बनाना बहुत आसान है इसे बनाकर आप कई दिनों तक फ्रिज में रख सकते है | घर पर बने मक्खन से आप देसी घी भी बना सकते है |

गाय के दूध की मलाई से बना मक्खन पीला होता है और बही भैंस के दूध की मलाई से सफेद मक्खन ( White Butter Recipe ) बनता है | बस कुछ आसान से स्टेप्स है जिन्हें फॉलो करके घर पर शुद्ध मक्खन ( Pure Butter ) बना सकते है तो आइये जानते है उन स्टेप्स को |

मक्खन बनाने की विधि ( How to Make Homemade Butter Recipe)

– दूध को अच्छे से गर्म करके उबालने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दे | जब दूध ठंडा हो जाये तो उस पर जो मलाई होती हो उसे निकालकर एक बर्तन में डालकर फ्रिज रख दीजिये |

– ऐसे ही कुछ दिनों तक मलाई को जमा करने के बाद जब मलाई लगभग 1 किलो के आस पास हो जाये तो मलाई को एक बड़े बर्तन में डालकर गैस पर गर्म करें |

– इसे ज्यादा गर्म न करे जब यह हल्का सा गर्म हो जाये तो गैस को बंद कर दीजिये |

– अब मलाई में 2 चम्मच दही के डालकर रातभर के लिए फ्रिज के बाहर यानि गर्म स्थान पर रख दीजिये |

– सुबह तक दही बनकर तैयार है हो जायेगा अब इसमें 1 गिलास ठंडा पानी डालकर मधानी से छल लीजिये नही तो इसमें छाछ छलने वाली मशीन चला सकते है |

– कुछ समय मथने या छलने के बाद क्रीम छाछ से अलग हो जाएगी और मक्खन उपर तैरने लगेगा |

– अब हाथों से मक्खन को कटोरी में निकाल लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है घर पर एकदम शुद्ध मक्खन ( Homemade Butter Recipe )|

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment