होममेड एप्पलसॉस रेसिपी | Applesauce Recipe in Hindi

टोमेटो सॉस या रेड चिली सॉस या फिर ग्रीन चिली सॉस को कई बार खाया होगा पर क्या आपने कभी एप्पलसॉस खाई है | अगर नहीं तो आज हम आपको एप्पलसॉस की ( Applesauce ) रेसिपी बतायेंगे | एप्पलसॉस ( Applesauce Recipe in Hindi ) यानि सेब का सॉस खाने में बहुत स्वादिष्ट व् मजेदार होता है | जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है |

अब आप सोच रहे होंगे की एप्पलसॉस कैसे बनाते है या एप्पलसॉस कैसे बनाये | तो आइये ज्यादा देर न करते हुए जानते है एप्पलसॉस बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Applesauce

  • सेब —– आधा किलोग्राम
  • नींबू का रस —– 2 चम्मच
  • दालचीनी —– 1 छोटा टुकड़ा
  • चीनी —– आधा कटोरी
  • नमक —– आधा छोटा चम्मच
  • पानी —– प्रयोगानुसार

घर पर एप्पलसॉस बनाने की विधि ( Applesauce How to Make )

– घर पर सेब सॉस ( Applesauce ) बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छे से धो ले फिर सेब के छिलके छीलकर टुकड़ों में काट ले और बीजों को अलग कर दीजिये |

– अब एक पैन में 1 कप डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखकर इसमें सेब के टुकड़े, चीनी और दालचीनी का टुकड़ा डाल दीजिये | ( रेड चिली सॉस कैसे बनाये )

– अब पैन को ढक्कन से ढककर 20 से 25 मिनट तक पकाएं |

– 25 मिनट के बाद सेब अच्छे से गल चूका होगा अब दालचीनी के टुकड़े को बाहर निकाल दे और सेब को मैशर से अच्छे से मैस कर लीजिये |

– अब इसमें नींबू का रस, और नमक डालकर अच्छे से मिला ले और गैस को बंद कर दीजिये |

– अब एप्पलसॉस को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये | ( अरबी के पत्तों का साग की रेसिपी )

– जब सॉस ठंडा हो जाये तो इसे डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दे और जब खाने का मन करे तो खाएं |

– लीजिये बनकर तैयार है होममेड एप्पलसॉस ( Applesauce Recipe ) |

Rate this post

Leave a Comment