फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि | French Fries Recipe in Hindi

फ्रेंच फ्राइज आलू से बना एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार स्नैक्स होता हैं | फ्रेंच फ्राइज ( French Fries Recipe in Hindi ) विदेशो के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जाता हैं | वैसे आलू से तो ढेर सारी स्नैक्स बनाई जाती हैं, जैसे आलू भुजिया, आलू के चिप्स, आलू के पकोड़े, समोसे इत्यादि, पर आलू से बनी फ्रेंच फ्राइज ( French Fries Recipe ) को सबसे ज्यादा लोग खाना पसंद करते हैं |

फ्रेंच फ्राइज बाजार में बहुत आसानी से मिल जाते हैं पर इन्हें घर पर बनाना भी बहुत आसान हैं तो आइये देखते है फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For French Fries Recipe

  • आलू —– 4 से 5 ( 500 ग्राम )
  • तेल —– तलने के लिए
  • नमक —– स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर —– 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला —– 1/2 छोटी चम्मच
  • टोमेटो सॉस —– 2 बड़े चम्मच ( फ्रेंच फ्राइज के साथ सर्व करने के लिए )

फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि – How to Make French Fries Recipe in Hindi

French Fries Recipe बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर लंबे और पतला करके काट लीजिये |

– अब एक बर्तन में 2 कप पानी और नमक डालकर काटे हुए आलू के पीस और उसमें डालकर 4 से 5 मिनट तक गैस पर उबलने के लिए रख दीजिये |

– 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिये और आलू के पीस को ठंडा होने दीजिये | ( आलू का परांठा कैसे बनाये )

– जब आलू के पीस थोड़ा ठंडा हो जाये तो इन्हें बाहर निकाल पर कपड़े पर रखकर इसे कपड़े से अच्छे से सुखा लीजिये |

– आलू अच्छे से सुख जाये तो एक कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो आलू के पीस को एक एक करके तेल में डाल दीजिये ध्यान रखे की आलू के पीस आपस में चिपके ना |

– अब French Fries को अच्छे से सुनहरा ( ब्राउन ) होने तक फ्राई होने दीजिये | ( इस तरीके से घर पर बनाये स्वादिष्ट झाल मुरी रेसिपी )

– जब ये अच्छे से ब्राउन हो जाये तो इसे बाहर निकाल लीजिये और सभी आलू के पीस को इसी प्रकार तल कर बहार निकालकर टिशु पेपर पर रख दीजिये और गैस को बंद कर दीजिये |

– टिशु पेपर पर रखने से इसमें से अतिरिक्त तेल निकल जायेगा | ( आलू रोल समोसा बनाने की रेसिपी )

– एकदम कुरकुरी व् स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज ( French Fries Recipe ) बनकर तैयार हैं |

– अब इन्हें सर्विंग प्लेट में डालकर इनपर काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिडककर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कीजिये |

Rate this post

1 thought on “फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि | French Fries Recipe in Hindi”

Leave a Comment