फलाहारी अरबी की सब्जी | Falahari Arbi ki Sabji | Falahari Sukhi Sabji

Falahari Arbi ki Sabji Recipe in Hindi – अरबी की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है पर कई लोगों को यह पसंद नहीं होती पर यह सब्जी अच्छी होती है | इसलिए आज हम आपको फलाहारी अरबी की सब्जी की रेसिपी बता रहे है | जिसे आप किसी भी व्रत उपवास जैसे की नवरात्रि सावन या अन्य किसी व्रत में बनाकर खा सकते है |

फलाहारी अरबी की सुखी सब्जी को बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने में बहुत ही कम आवश्यकता होती है जैसे की आपको निचे बताया गया है तो आइये बिना देर किये जानते है फलाहारी अरबी की सब्जी बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Falahari Arbi ki Sabji

  • अरबी —– 300 किलोग्राम ( उबली हुई )
  • रिफाइंड तेल —– 2 चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च —– 1 छोटी चम्मच ( पीसी हुई )
  • आमचूर पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– 1 चम्मच महीम कटा हुआ

फलाहारी अरबी की सब्जी बनाने की विधि ( Falahari Arbi ki Sabji )

– व्रत में खाई जाने वाली फलाहारी व्रत की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को एक बर्तन जैसे की कुकर या पतीले में डालकर उबाल लीजिये |

– जब अरबी अच्छे से उबल जाये तो गैस को बंद कर दीजिये और अरबी को पानी से बाहर निकालकर ठंडा होने ले लिए छोड़ दीजिये |

– जब अरबी ठंडी हो जाये तो अरबी के छिलके छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये | ( दही वाली अरबी की सब्जी कैसे बनाये )

– अब एक कड़ाई में रिफाइंड तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब रिफाइंड तेल गर्म होजये तो इसमें जीरा डालकर भुन लीजिये |

– जब जीरा भुनकर तड़कने तो इसमें कटी हुई अरबी डालकर चम्मच से चलाते हुए मिला लीजिये फिर इसमें लाल मिर्च, आमचूर पाउडर और नमक डाल दीजिये | ( फलाफारी आलू की सब्जी )

– अब अच्छे से चलाते हुए मिक्स कर लीजिये फिर सब्जी को ढक्कन से ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं |

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये और सब्जी के ऊपर हरा धनिया डालकर मिला लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है नवरात्रि, सावन या अन्य व्रत में खाई जाने वाली स्वादिष्ट फलाहारी अरबी की सब्जी ( Falahari Arbi ki Sabji Recipe in Hindi )|

Rate this post

Leave a Comment