फलाहरी अरबी कबाब | Falahari Arbi Kabab | Falahari Arbi Cutlet

Falahari Arbi Kabab Recipe in Hindi – फलहरी अरबी कबाब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होता है | इसे खासतौर पर नवरात्रि, सावन या अन्य उपबास पर बनाया और खाया जाता है | फलाहरी अरबी कबाब ( Falahari Arbi Cutlet Kabab ) को बनाना बहुत आसान है |

क्या आपने कभी फलाहरी अरबी कबाब को बनाया है | अगर नहीं को आइये फिर बनाते है आज व्रत में खाया जाने वाला फलाहरी अरबी कबाब ( Arbi Kabab ) |

आवश्यक सामग्री ( 3 से 4 लोगों के लिए ) – Ingredients For Falahari Arbi Kabab

  • अरबी —– आधा किलोग्राम ( 500 ग्राम )
  • कुट्टू का आटा —– आधी ( कटोरी या कप )
  • अदरक —– 1 चम्मच ( महीम कटा हुआ )
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • हरा धनिया —– 2 चम्मच ( महीम कटा हुआ )
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– सकने के लिए

फलाहारी अरबी कबाब बनाने की विधि ( How to Make Arbi Cutlet )

– फलाहारी अरबी कबाब( Falahari Kabab ) बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में डालकर साथ में इसमें 3 कप पानी के डालकर 3 सिटी आने तक उबाल लीजिये |

– 3 सिटी आने के बाद गैस को बंदकर दे और अरबी को कुकर से बाहर निकालकर ठंडा होने दीजिये | ( रसलेदार अरबी की सब्जी कैसे बनाएं )

– जब अरबी ठंडी हो जाये तो अरबी के छिलके छीलकर अरबी को अच्छे से मसल लीजिये | ( आप अरबी को मसलने की जगह कद्दूकस भी कर सकते है )

– अब मसली हुई अरबी को एक कटोरे में डालकर इसमें कुट्टू का आटा, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये | ( फलाहारी दही वाली अरबी )

– कबाब का मिश्रण बनकर तैयार है अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में रखकर अपनी पसंद का कबाब बनाकर प्लेट में रखें | ( मुझे कबाब को ज्यादातर गोलाकर में बनाना अच्छा लगता है )

– इसी तरह सारे मिश्रण का कबाब यानि टिक्की तैयार करके प्लेट में रख लीजिये | ( इस मिश्रण से लगभग 14 से 15 कबाब बनकर तैयार हो जायेगे )

– अब एक तवे को गैस गर्म होने के लिए रखे दीजिये |

– जैसे ही तवा गर्म हो जाये तो इसपर 3 चम्मच तेल के डालकर तेल के गर्म होने ही कबाब को ( एक बार में तवे पर 5 से 6 कबाब आ जायेंगे ) तवे कर रख कर सेक लीजिये | ( कच्चे केले की टिक्की )

– जब कबाब एक तरह से सिक्कर सुनहरा हो जाये तो इसे दूसरी तरफ पलटकर सुनहरा होने तक सेक लीजिये |

– जब कबाब दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाये तो इसे प्लेट में निकाल लीजिये |

– इसी तरह सभी कबाब को अच्छे से सेककर तैयार कर लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है व्रत में खाए जाने वाला एकदम स्वादिष्ट Falahari Arbi Kabab  | अरबी कबाब को परोसने के लिए आप इसे फलाहरी चटनी के साथ परोसिएं |

Rate this post

1 thought on “फलाहरी अरबी कबाब | Falahari Arbi Kabab | Falahari Arbi Cutlet”

Leave a Comment