दाल मखनी बनाने की विधि | Dal Makhani Recipe in Hindi

Dal Makhani Recipe in Hindi दाल मखनी एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजबाब दाल है | वैसे तो दाल मखनी एक पंजाबी दाल है पर इसे भारत के सभी राज्यों में खूब पसंद किया जाता है | लोग दाल मखनी को खाने के लिए स्पेशल रेस्टोरेंट और ढाबों में जाते है पर आज मैं आपको घर पर ढाबे जैसी दाल मखनी ( Dal Makhani Recipe ) बनाना सिखाऊंगा |

दाल मखनी को घर पर बनाना बहुत आसान है पर हाँ इसे बनाने में थोड़ा सा समय लगता है पर यकीन मानिए आपके घर में ये दाल मखनी रेसिपी छोटे बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत पसंद आएगी और वो आपको दोबारा इसे बनाने को कहेंगे |

तो चलिए Dal makhani recipe in hindi को बनाना शुरू करते है | आप इस रेसिपी को ध्यान से पढ़े तभी आप एकदम क्रीमी कक्रीमी और बटरी दाल मखनी घर पर बना पाएंगे |

आवश्यक सामग्री – Recipe of Dal Makhani

  • साबुत उड़द —– 1 कटोरी
  • राजमा —– 1/2 कटोरी
  • प्याज —– 2 ( बारीक़ बारीक़ कटे हुए )
  • हरी का पेस्ट —– 1/2 चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • टमाटर की प्यूरी —– 1 कटोरी
  • देसी घी —– 3 बड़े चम्मच
  • मख्खन —– 2 चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हिंग —– 2 चुटकी
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर —– 1 चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • फ्रेश क्रीम —– 4 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया —– 1/2 कटोरी ( महीम कटा हुआ )

दाल मखनी कैसे बनाते है? | दाल मखनी कैसे बनाये? | दाल मखनी बनाने का तरीका | Dal Makhani Recipe | Recipe of Dal Makhani | Dal Makhani Recipe Hindi | Recipe of Dal Makhani | Dal Makhani | दाल मखनी कैसे बनती है? |

दाल मखनी बनाने की विधि – Dal Makhani Recipe

Dal Makhani बनाने के लिए सबसे पहले साबुत उड़द दाल और राजमा को अच्छे से साफ़ कर लीजिये फिर 9 से 10 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रख दीजिये | ( अगर आप इसमें राजमा नहीं डालना चाहते है तो आप इसमें काले चने डाल सकते है | )

– दुसरे दिन उड़द दाल और राजमा में से सारे पानी की निकाल दीजिये | अब दाल, राजमा को अच्छे से धो कर कुकर में डाल दीजिये |

– अब इसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और 4 कप पानी के डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिये | ( पनीर टिक्का रेसिपी )

– अब कुकर को गैस की मीडियम लो आंच पर रखकर 4 से 5 सिटी आने पकने दीजिये |

– 5 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये |

– कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोले और दाल को कड़छी से अच्छे से चला लीजिये | हमारी दाल अच्छे से पक चुकी है | ( मेरी दाल 5 सिटी में अच्छे से पक चुकी है अगर आपकी दाल 5 सिटी में नहीं पकी है तो आप इसे 10 मिनट तक और पका लीजिये |

– अब दाल को तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब घी अच्छे से गर्म हो जाएं तब गर्म घी में जीरा डालकर भुन लीजिये | ( मूंग दाल कैसे बनाते है? )

– जीरा भूनने के बाद इसमें कटी प्याज डाल दीजिये और प्याज को चलाते हुए सुनहरी होने तक पका पकाइएं |

– जब प्याज पककर अच्छे से सुनहरी हो जाए तब इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिये और इसे कड़छी से चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक पका लीजिये |

– 2 मिनट के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दीजिये और इसे चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पकाइएं |

– 4 मिनट के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डाल दीजिये और इसे अच्छे से मिलाते हुए पकाइएं |

– जब मसाला अच्छे से पक जाएं और तेल ऊपर तैरने लगे तब इसमें उबली हुई दाल डाल दीजिये और मसाले के साथ अच्छे से मिला दीजिये |

– अगर आपको दाल गाढ़ी लग रही है तो इसमें 1 कप गर्म पानी का डाल दीजिये और धीमी आंच पर पकने दीजिये |

– लगभग 10 मिनट के बाद अब इसमें 2 चम्मच मख्खन और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छे से मिला दीजिये और 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये | ( करेले की सब्जी )

– तय समय के बाद दाल में कटी हटा धनिया और गर्म मसाला डालकर मिला दीजिये और गैस को बंद कर दीजिये |

– लीजिये तैयार है बनकर स्वादिष्ट दाल मखनी | अब दाल को सर्विंग बाउल में डालकर ऊपर से मख्खन और क्रीम से गार्निश करके रोटी, नान, पूरी और चावल के साथ सर्व कीजिये और खुद भी खाकर इसका आनदं लीजिये |

3/5 - (2 votes)

Leave a Comment