चिकन टिक्का बनाने की विधि | Chicken Tikka Recipe in Hindi

चिकन टिक्का | चिकन टिक्का रेसिपी | चिकन टिक्का कैसे बनाते है? | चिकन टिक्का कैसे बनायें? | Chicken Tikka Recipe in Hindi | चिकन टिक्का बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप – चिकन टिक्का एक बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब रेसिपी है | नान वेज खाने के शौकीन लोग चिकन टिक्का को बहुत पसंद करते है और इसे बड़े शौक से खाते है |

आज मैं आपको घर पर चिकन टिक्का बनाने की रेसिपी ( Chicken Tikka Recipe ) बताऊंगा | चिकन टिक्का को बनाना बहुत आसान है और आप इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है | तो चलिए जानते है घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाते है?

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Chicken Tikka Recipe

  • बोनलेस चिकन —– 500 ग्राम ( टुकड़ो में कटा हुआ )
  • दही —– 1 कप
  • अदरक लहसुन का पेस्ट —– 2 चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट – 1/2 चम्मच
  • प्याज —– 2 ( 1 से डेढ़ इंच के टुकड़ो में कटा हुआ )
  • हरी शिमला मिर्च —– 2 ( 1 से डेढ़ इंच के टुकड़ो में कटा हुआ )
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– 1/4 चम्मच
  • नींबू का रस —– 2 चम्मच
  • तेल —– 4 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

चिकन टिक्का बनाने की विधि – How to Make Chicken Tikka Recipe in Hindi

Chicken Tikka बनाने के लिए सबसे पहले हमे चिकन को अच्छे से धोना है | तो चिकन को अच्छे से धो लीजिएं |

– अब एक बड़ा कटोरा लीजिएं उसमें दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, गर्म मसाला, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस, 1 से 2 चम्मच तेल और नमक डाल दीजिएं |

– अब इस सारी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिएं | ( पनीर टिक्का कैसे बनाते है? )

– फिर इसमें चिकन के पीस, कटी प्याज और हरी शिमला मिर्च डाल दीजिएं |

– अब इसे अच्छे से मिला लीजिएं और 20 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिएं |

– 20 मिनट के बाद एक लकड़ी की सीक या रॉड लीजिएं उसमें एक चिकन पीस एक प्याज और एक शिमला मिर्च का टुकड़ा लगाएं | इसी तरह चिकन प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़ो से भर लीजिएं |

– अब इसे प्लेट में रख दीजिएं और इसी तरह बाकी बचे हुए चिकन प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़ों को सीक में लगा लीजिएं और प्लेट में रख दीजिएं | ( चिकन करी रेसिपी )

– अब एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म कीजिये |

– जैसे ही तेल गर्म हो जाये तब गैस की आंच को मीडियम कर दीजिएं और चिकन से भरी हुई सीक को पैन में रख दीजिएं |

– अब इसे 4 से 5 मिनट तक पकाएं | 5 मिनट के बाद इसे दूसरी तरह पलट दीजिएं और इसे फिर से 4 से 5 मिनट तक पकाएं |

– इसे इसी तरह पलट पलट पर चारो तरह से अच्छे से पका लीजिएं |

– लीजिएं स्वादिष्ट और लाजबाब चिकन टिक्का ( Chicken Tikka Recipe ) बनकर तैयार है | ( करेले की सब्जी )

– अब तैयार चिकन टिक्का को सर्विंग प्लेट में रखकर सर्व कीजिये और आप भी खाकर इसका आनदं लीजिये |

3.5/5 - (4 votes)

Leave a Comment