चीकू मिल्कशेक बनाने की विधि | Chikoo Milkshake Recipe in Hindi

Chikoo Milkshake Recipe चीकू मिल्कशेक एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद शेक है | जिसे बच्चे हो या बड़े सभी उम्र के लोग बहुत पसंद करते है | Chikoo Milkshake को बनाना बहुत ही आसान है इसे आप नवरात्रों के उपवास या अन्य उपवास के समय या फिर गर्मियों में कुछ ठंडा ठंडा पिने के मन करे तो आसानी से बनाकर परोस सकते है |

तो चलिए फिर बिना समय गवाएं बनाना शुरू ककरते है ठंडा ठंडा चीकू मिल्कशेक (Chikoo Milkshake Recipe) |

आवश्यक सामग्री (Chikoo Milkshake Ingredients)

  • 5 से 6 चीकू
  • 2 कप दूध
  • 5 बड़े चम्मच वनीला आइसक्रीम
  • 2 चम्मच चीनी
  • 4 से 5 बदाम बारीक़ कटे हुए
  • 5 से 6 बर्फ के टुकड़े

चीकू मिल्कशेक बनाने की विधि (Chikoo Milkshake Recipe)

– चीकू मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले चीकू को अच्छे से धो लीजिये |

– चीकू के छिलके छील लीजिये और चीकू को काटकर अंदर के बीजों को बाहर निकाल दीजिये |

– अब चीकू के टुकड़ों को मिक्सर के जार में डालकर साथ में चीनी, बादाम, बर्फ के टुकड़े और दूध डालकर जार का ढक्कन बंद कर दीजिये |

– मिक्सर को चलाकर इसे ब्लेंड कर लीजिये |

– जब ये अच्छे से ब्लेंड हो जाये तब सर्विंग गिलास लीजिये और उसमें चीकू मिल्कशेक को निकाल लीजिये |

– अब इसके ऊपर कटे हुए बदाम डालकर गार्निश कीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट व् हेल्दी ठंडा ठंडा चीकू मिल्कशेक |

– अब हेल्दी चीकू मिल्कशेक को अपने घर वालों में सर्व कीजिये |

ये कुछ रेसिपीज आपके लिए

मिक्स सब्जी रेसिपी

पनीर मखनी रेसिपी

दाल मखनी बनाने की विधि

डोडा बर्फी बनाने की रेसिपी

Chikoo Milkshake Recipe

Prep Time5 minutes
Cook Time5 minutes
Total Time10 minutes
Course: Drinks, Milkshake
Cuisine: Indian
Keyword: Chikoo Milkshake, Chikoo Milkshake Banane ki Vidhi, Chikoo Milkshake Recipe, Chikoo Milkshake Recipe in Hindi
Servings: 3
Rate this post

Leave a Comment