सेब की चटनी बनाने की विधि | Apple Chutney Recipe in Hindi

Apple Chutney Recipe – अगर आप चटनी खाने के शौकीन है तो आज हम आपके लिए सेब की चटनी की रेसिपी लेकर आये है | सेब की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | चटनी ही एक ऐसी चीज है जिसे खाने के साथ परोसने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है |

आपने पुदीना की चटनी, तिल की चटनी, नारियल की चटनी इत्यादि तो कई बार बनाई और खाई होगी पर ऐसी सेब की चटनी ( Apple Chutney ) आपने आज से पहले कभी नहीं खाई होगी | इसे बनाना बहुत आसान है |

तो आइये फिर ज्यादा देर किये जानते है सेब की चटनी ( Seb ki Chatani ) बनाने के विधि अगर आपने हमारे द्वारा बताई गई विधि से एक बार चटनी बनाई तो फिर आपको किसी और से पूछने की जरुर न्हिन्न की सेब की चटनी कैसे बनाएं? या फिर सेब की चटनी कैसे बनाते है? और आपके परिवार वाले भी आपको इस चटनी को बार बार बनाने को कहेंगे |

आवश्यक सामग्री ( Apple Chutney )

  • सेब —– 3 कटे हुए
  • तेल —– 1 चम्मच
  • सरसों के बीज —– आधा चम्मच
  • अदरक —– 1 इंच का टुकड़ा ( महीम कटा हुआ )
  • दालचीनी पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च —– 2 से 3 बारीक़ कुटी हुई
  • जायफल —– आधा चम्मच
  • सिरका या नीनू का रस —– 2 चम्मच
  • चीनी —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– प्रयोगानुसार

सेब की चटनी बनाने का तरीका ( How to Make Apple Chutney Recipe )

– सेब की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में एक चम्मच तेल का डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें |

– तेल गर्म हो जाने पर सरसों के बीज और कटा हुआ अदरक डालकर भुन लीजिये |

– अब इसमें कटे हुए सेब के टुकड़े, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, जायफल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये | ( तिल की चटनी )

– अब कड़ाई को ढककर सेब को नर्म होने तक पकाइए ( सेब को नर्म होने में 5 से 7 मिनट का समय लगेगा )

– जब सेब अच्छे से पककर नर्म हो जाये तब इसे मैशर से हल्का सा मैश कर लीजिये | ( नारियल की चटनी बनाने की विधि )

– अब इसमें कुटी हुई लाल मिर्च, नींबू का रस और चीनी डालकर मिक्स करके 1 मिनट तक और पका लीजिये |

– तय समय के बाद गैस को बंदकर दीजिये और चटनी को ठंडा होने दीजिये |

– ठंडा होने बाद चटनी को एयर टाईट बर्नी में डालकर फ्रिज में रख दीजिये | ( सरसों के पत्तों की चटनी )

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् मजेदार सेब की चटनी | चटनी को परोसने के लिए गरमा गर्म रोटी, परांठे के साथ परोस सकते है |

2.5/5 - (2 votes)

Leave a Comment