नारियल की चटनी | Nariyal ki Chatni | Coconut Chutney Recipe

Coconut Chutney Recipe in Hindi – नमश्कार दोस्तों Swadisht Recipes में आपका हार्दिक स्वागत है आज के इस आर्टिकल में मैं आपको नारियल की चटनी ( Nariyal ki Chatni ) की रेसिपी बनाऊंगा | नारियल की चटनी ( Coconut Chutney ) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | इसे बनाना बहुत आसान है |

नारियल की चटनी को खाने के साथ परोसने से खाने के स्वाद दोगुना बढ़ जाता है | नारियल की चटनी ( Nariyal Chutney Recipe ) को बनाने की बहुत सी विधि है लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में चटनी बनाने की सिम्पल व् आसान विधि बतायेंगे | तो आइये फिर जानते है नारियल की चटनी बनाने का तरीका |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Nariyal ki Chatni

  • कच्चा नारियल —– आधा ( टुकड़ों में कटा हुआ )
  • हरा धनिया —– आधी कटोरी ( मोटा मोटा कटा हुआ )
  • हरी मिर्च —– 2 से 3
  • दही —– आधी कटोरी
  • नमक —– स्वादानुसार

तड़के के लिए

  • तेल —– 1 बड़ा चम्मच
  • राई —– 1 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता —– 7 से 8

Coconut Chutney | Nariyal ki Chatni | Nariyal Chutney | नारियल की चटनी कैसे बनाते है | नारियल की चटनी कैसे बनती है | नारियल की चटनी कैसे बनाये | नारियल की चटनी बनाने का तरीका | Coconut Chutney Recipe in Hindi | Coconut Chutney Recipe | Nariyal Chutney Recipe

नारियल की चटनी बनाने के विधि ( How to Make Coconut Chutney )

– नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च की उपर की डंडिया तोड़ कर हरी मिर्च और हरा धनिया को अच्छे से धो लीजिये फिर हरा धनिया को मोटा मोटा काट लीजिये |

– अब मिक्सर जार के जार में कच्चे नारियल के टुकड़े, हरा धनिया, हरी मिर्च, दही, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर को चलाते हुए अच्छे से पीस लीजिये | ( चटनी को एकदम ज्यादा भी न पिसे नहीं तो दही से मख्खन अलग होने लगेगा )

– पिसने के बाद चटनी को एक कटोरी में निकाल लीजिये | ( सरसों के पत्तों की चटनी )

तड़का लगाने के लिए

– एक छोटे पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें राई डाल दीजिये | ( फलाहारी नारियल की चटनी कैसे बनाये )

– जब राई तडकने लग तो इसमें करी पत्ता डालकर 9 से 10 सेकेंड तक भुनकर गैस को बंद कर दीजिये |

– तड़का बनकर तैयार है तड़के को चटनी में डालकर मिला दीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट और पौष्टिक नारियल की चटनी ( Nariyal ki Chatni ) | इसे परोसने के लिए आप स्वादिष्ट नारियल की चटनी को आप इडली, डोसा और वड़ा के साथ परोस सकते है |

 

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment