Kalakand Recipe: कलाकंद भारत की बहुत ही लोपप्रिय मिठाई है जिसे दूध, छेने और चीनी से बनाया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजवाव होता है। कलाकंद को भारत के साथ साथ विदेशो में भी खूब पसंद किया जाता है।
वैसे तो कलाकंद (Kalakand Sweet) मिठाईयों की दुकानों में आसानी से मिल जाता है जब आपका मन कलाकंद खाने का करे तो इसे दूकान से न खरीद कर घर पर कलाकंद बनाएं। घर पर कलाकंद रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है तो आइए फिर देर की बात की है जानते है घर पर हलवाई जैसा कलाकंद बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री (Ingredients For Kalakand)
- 2 लीटर दूध
- 1 कटोरी चीनी
- 2 बड़े चम्मच देसी घी
- 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस
- 6 से 7 बादाम बारीक कटे हुए
- 6 से 7 पिस्ता के दाने बारीक कटे हुए
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
कलाकंद बनाने की विधि (Kalakand Recipe in Hindi)
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले छेना बनाएंगे तो छेना बनाने के लिए 1 लीटर दूध को पतीले में डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें।
जैसे ही दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस को बंद कर दीजिये और थोड़ा थोड़ा करके नींबू का रस दूध में डालते हुए चम्मच से चलाते रहे। कुछ ही समय में दूध अच्छे से फट जाएगा और छेना बनकर तैयार हो जाएगा।
अब फटे हुए दूध से छेना को अलग करने के लिए एक सूती कपड़ा लीजिये और छेना को उसमे डालकर दूध से अलग करके छेना को 3 से 4 बार पानी से अच्छे से धो लीजिये ताकि इसमें से नींबू का खट्टापन निकल जाएं।
फिर छेना को हाथो से मसल कर मैश कर लीजिये।
अब फिर एक कड़ाई में 1 लीटर दूध डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
दूध को लगातार चलाते हुए आधा होने तक पकाएं।
जब दूध अच्छे से पककर आधा रह जाए हो इसमें छेना को डालकर 9 से 10 मिनट ता इसे चलाते हुए पकाएं।
10 मिनट के बाद दूध अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाएगा अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ी थोड़ी करके चीनी डालकर इसे इसे तक चलाते हुए पकाए जब तक इसमें से दूध पूरी तरह सुखकर दानेदार न हो जाएं।
कुछ समय पकने के बाद मिश्रण दानेदार हो जाएगा अब इसमें घी डालकर इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं।
तय समय अनुसार गैस को बंद कर दीजिये और जिस बर्तन में कलाकंद डालना है उसके अंदर अच्छे से घी लगाकर मिश्रण को उस बर्तन में डाल दीजिये।
फिर मिश्रण को बर्तन में अच्छे से सेट करके कते हुए बादाम पिस्ता डालकर मिश्रण के बर्तन को एक से दो बार हल्का सा हिलाए ताकि बादाम पिस्ता मिश्रण में अच्छे से चिपक जाएं।
अब इसे ढक्कन से ढककर 5 घंटे ठंडा होने के लिए रख दीजिये।
जब Kalakand ठंडा हो जाए तो अपने मनपसंद टुकड़ो में काटकर अपने परिवार में परोसिए।
लीजिए घर पर बनकर तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब कलाकंद (Kalakand Recipe)।
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आए तो आप ये भी पढ़ सकते है।
Keywords: कलाकंद कैसे बनाते हैं। कलाकंद कैसे बनाएं। कलाकंद बनाने का तरीका। Kalakand । Kalakand Recipe । Kalakand Recipe in Hindi । Kalakand Banane ki Vidhi | Recipe For Kalakand.