मूंग दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् हेल्दी दाल होती हैं | दाल खाना ( Moong Dal Recipe in Hindi ) सभी को पसंद होती हैं और मूंग दाल एक एसी दाल हैं जो हर भारतीय के घर में दुसरे से तीसरे दिन बनाई जाती है | मूंग दाल एक हल्का खाना होता है | मूंग दाल को बनाना बहुत आसान हैं तो आइये देखते हैं Moong Dal Recipe बनाने की विधि |
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Moong dal Recipe in Hindi
- मूंग की दाल —– 1 कटोरी ( छिलके वाली या हरी मूंग दाल )
- तेल —– 2 बड़े चम्मच
- जीरा —– 1 छोटी चम्मच
- हिंग —– एक चुटकी
- अदरक लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
- हरी मिर्च —– 2 बारीक़ पतली कटी हुई
- प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
- टमाटर —– 2 मीडियम आकार के कटे हुए
- हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —– 1/4 छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला —– 1 छोटी चम्मच
- नमक —– स्वादानुसार
- हरा धनियाँ —– 2 चम्मच कटे हुए
मूंग दाल बनाने की विधि – How to Make Moong Dal
– मूंग दाल ( Moong Dal Recipe ) बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को साफ़ करके अच्छे से धो लीजिये |
– प्रेशर कुकर में 3 कप पानी, नमक, हल्दी, एक चम्मच तेल और मूंग दाल डालकर मीडियम आंच पर रखकर 3 से 4 सिटी आने तक उबाल लीजिये |
– 4 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये | ( इस विधि से बनाइए स्वादिष्ट उरद चना दाल की रेसिपी )
– अब पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |
– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें जीरा डालकर भून लीजिये |
– जब जीरा चटकने लगे तो इसमें हिंग,अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर बड़े चम्मच या कडछी से चलाते हुए अच्छे से भून लीजिये | ( मूंग चना दाल कैसे बनाये )
– जब प्याज भुन जाये तो इमे टमाटर डालकर टमाटर को अच्छे से नरम होने तक पकने दीजिये |
– अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 1 से 2 मिनट पकने दीजिये |
– जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे तो मसाला पककर तैयार हैं | अब इसमें उबली हुई Moong ki Dal डालकर मिला दीजिये |
– अब मूंग की दाल को 9 से 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये | ( चना दाल कैसे बनाये )
– 10 मिनट के बाद गैस को बंद दे और दाल में गरम मसाला और हर धनियाँ डालकर कडछी से मिला दीजिये |
– स्वादिष्ट व् हेल्दी मूंग की दाल बनकर तैयार हैं, इसे सर्विंग बाउल डालकर फुल्का, चावल के साथ सर्व करें |
2 thoughts on “मूंग दाल बनाने की विधि | Moong Dal Recipe in Hindi”