Aate ka Halwa Recipe हलवे का नाम सुनते ही मुंह में पानी सा आ जाता है | आज हम आपके लिए आटे का हलवा की रेसिपी लेकर आयें है | Aate ka Halwa भारत की एक लोकप्रिय मीठी डिश है जिस पूजा या ख़ास अवसर पर घर में बनाना जाता है |
हलवा कई तरह के होते है पर जो बात आटे के हलवा में होती है वो किसी और में नहीं | बच्चे हो या बड़े सभी Aate ka Halwa को बहुत पसंद करते है और इसे बड़े चाव से खाते है |
आटे के हलवा को को बनाना बहुत ही आसान और ये बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार हो जाता है तो चलिए फिर देर किस बात की बनाना शुरू करते है Aate ka Halwa |
आवश्यक सामग्री ( Aate ka Halwa Ingredients)
- गेहूं का आटा = 1 कप
- देसी घी = 1 कप
- चीनी = 1 कप
- बदाम = 8 से 10
- काजू = 8 से 10
- किशमिश = 8 से 10
- इलायची पाउडर = 1/2 छोटा चम्मच
- पानी = 2 कप
आटे का हलवा बनाने की विधि (Atta Halwa Recipe in Hindi)
– आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को छननी से छान लीजिये |
– अब एक कड़ाई को गैस पर रखिये उसमें 1 कप आटा डालकर आटे को चम्मच से लगातार चालते हुए 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर भुन लीजिये | ऐसा करने से आटे का हलवा बहुत ही टेस्टी बनता है |
– जब आटा हल्का सा भुन जाये और आटे में खुशबु आने लगे तब आटे को कड़ाई से बाहर एक प्लेट में निकाल लीजिये |
– अब उसी कड़ाई को अच्छे से साफ़ कर लीजिये और उसमें 1 कप देसी घी डालकर गैस पर रख दीजिये |
– जब घी गर्म हो जाये तब इसमें बदाम और काजू को डालकर फ्राई किजीये |
– जब काजू बदाम फ्राई हो जाये तो इन्हें कड़ाई से बाहर प्लेट में निकाल लीजिये |
– अब उसी घी में भुना हुआ गेहूं का आटा डाल दीजिये और चम्मच की सहायता से घी में अच्छे से मिला लीजिये |
– अब आटे को चलाते हुए मीडियम आंच पर पर अच्छे से सुनहरा होने तक भुन लीजिये |
– जब तक आटा भुन रहा है उतने समय में फ्राई किये हुए काजू बदाम को बारीक़ काट लीजिये |
– जब आटा अच्छे से भुन जाये तब इसमें 2 कप पानी के डाल दीजिये और इसे मिलाते हुए पकाएं |
– थोड़ी देर तक पकाने के बाद आप देखेंगे आटा पानी को सोक लेगा और फुल जायेगा आप इसे चलाते हुए पकाए |
– अब इसमें काजू बदाम किशमिश और चीनी डाल दीजिये और हलवे को चलते हुए चीनी को इसमें अच्छे से मिला लीजिये |
– जब चीनी पिघल कए तब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये और गैस को बंद कर दीजिये |
– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् लजीजदार आटा का हलवा |
– हलवा को परोसने के लिए एक कटोरी में निकाल लीजिये और गरमागरम स्वादिष्ट आटे के हलवे को आप भी खाइए और पाने घर वालों को भी खिलाइए |
ये कुछ ख़ास रेसिपीज आपके लिए