वेन पोंगल रेसिपी | Ven Pongal Recipe in Hindi

Ven Pongal Recipe ज्यादातर लोग साउथ इंडियन खाने में इडली, डोसा, सांभर, बड़ा बहुत पसंद करते है | लेकिन आज हम आपको साउथ इंडिया की एक बहुत ही फेमस डिश में बारे में बतायेंगे | जिसे बनाना बहुत ही आसान है | Ven Pongal एक लोकप्रिय साउथ इंडियन नाश्ता है | जिसे सांभर या चटनी के साथ परोसा जाता है |

तो चलिए फिर इंतज़ार किस बात का जानते है वेन पोंगल बनाने की विधि | (Ven Pongal Recipe)

आवश्यक सामग्री (Ven Pongal Ingredients)

  • चावल 1 कप
  • पिली मुंग दाल 1/2 कप
  • घी 3 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा 1 चम्मच
  • हींग 2 चुटकी
  • अदरक 1 इंच बारीक़ कता हुआ
  • हरी मिर्च 1 बारीक़ कटी हुई
  • काली मिर्च 1/2 चम्मच
  • काजू 8 से 10
  • करी पत्ता 5 से 6

वेन पोंगल बनाने की विधि (Ven Pongal Recipe in Hindi)

Ven Pongal बनाने के लिए सबसे सबसे पहले चावल और पिली मूंग डाल कर साफ़ करके अच्छे से धो लीजिये |

– फिर एक कुकर लीजिये उसे गैस पर रखकर उसमें 1 चम्मच घी का डाल दीजिये |

– इसके बाद इसमें धोये हुए चावल और पिली मूंग दाल डाल दीजिये और इसे चम्मच चलाते हुए 3 से 5 मिनट तक मीडियम आंच पर अच्छे से भुन लीजिये |

– अच्छे से भूनने के बाद इसमें 4 कप पानी और स्वादानुसार नमक दीजिये और इसे मिला लीजिये |

– अब कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिये और इसे 4 से 5 सिटी आने तक मीडियम आंच पर पकाएं |

– 4 से 5 सिटी आ जाने के बाद गैस बंद कर दीजिये और कुकर को गैस से निचे उतार कर रख दीजिये इसका प्रेशर खत्म होने दीजिये |

– प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर चावल को कड़छी से एक बार अच्छे से चला लीजिये |

– अब एक पैन को गैस पर रखकर उसमें 2 चम्मच घी के डालियें |

– फिर इसमें काजू डालकर फ्राई करें जैसे ही काजू में हल्का सुनहरा कलर आ जाये तब काजू को एक प्लेट में निकाल लीजिये |

– अब इसी घी में 1 चम्मच जीरा, 2 चुटकी हिंग, 1 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ, 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई, 1/2 चम्मच काली मिर्च कुटी हुई और 5 से 6 करी पत्ता दाल दीजिये |

– अब इस तड़के को मीडियम लो आंच पर 1 मिनट तक भुन लीजिये |

– 1 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिये और तकड़े को चावल में डाल दीजिये साथ में फ्राई किये हुए काजू भी डाल दीजिये और अच्छे से मिला लीजिये |

– लीजिये बनाकर है स्वादिष्ट वेन पोंगल | अब इसे एक सर्विंग कटोरी में निकालकर प्रोसिये |

ये ख़ास रेसिपीज आपके लिए:-

Ven Pongal Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time20 minutes
Total Time30 minutes
Course: Breakfast
Cuisine: Indian
Keyword: Ven Pongal, Ven Pongal Banane ka Tarika, Ven Pongal Banane ki Vidhi, Ven Pongal in Hindi, Ven Pongal Recipe, Ven Pongal Recipe in Hindi
Servings: 4

Notes

 
 
Rate this post

Leave a Comment