वेज कटलेट रेसिपी | Veg Cutlet Recipe in Hindi

वेजिटेबल कटलेट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजबाब होता हैं | जो की बाहर से एकदम क्रिस्पी होता है और अंदर से एकदम सॉफ्ट होता है | वेज कटलेट ( Veg Cutlet Recipe ) को आलू और कई हरी सब्जियों से बनाया जाता है |

वेज कटलेट खाने में जितना स्वादिष्ट होता हैं इसे बनाना उतना ही आसान है | तो चलिए फिर बिना देर किये Veg Cutlet Recipe in Hindi बनाना शुरू करते है |

आवश्क सामग्री – Ingredients For Veg Cutlet Recipe

  • आलू —– 6 उबले मैश किये हुए
  • अदरक —– 1 चम्मच बारीक़ कटा
  • हरी मिर्च —– 2 बारीक़ कटी
  • प्याज —– 2 बाटिक कटी
  • हरे मटर —– 1/4 कटोरी
  • फूलगोभी —– आधी कटोरी बारीक़ कटी हुई
  • पता गोभी —– आधी कटोरी ( कद्दूकस की हुई )
  • गाजर —– 1 बारीक़ कटी
  • बिन्स —– 2 बड़े चम्मच कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– आधा चम्मच
  • गर्म मसाला —– आधा चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– 2 चम्मच
  • मैदा —– 1 कटोरी
  • नमक —– 1 छोटा चम्मच
  • पानी —– आवश्यकता अनुसार
  • ब्रेडक्रम —– 1 कटोरी
  • तेल —– तलने के लिए

वेजिटेबल कटलेट रेसिपी | वेज कटलेट कैसे बनाएं | वेज कटलेट कैसे बनाते हैं | वेज कटलेट बनाने का तरीका |

वेज कटलेट बनाने की विधि – Recipe For Veg Cutlet

– Veg Cutlet बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में 2 चम्मच तेल के डाल कर गर्म करे |

– गर्म तेल में बारीक़ कटा अदरक और हरी मिर्च डाल दीजिये और इन्हें चम्मच से चलाते हुए 15 से 20 सेकेंड तक भुन लीजिये |

– 20 सेकेंड भूनने के बाद अब इसमें प्याज डाल दीजिये और और प्याज को चलाते हुए मुलायम होने तक भुन लीजिये |

– जब प्याज पककर मुलायम हो जाये तब इसमें हरी मटर, कटी गाजर, फूलगोभी, पत्ता गोभी और बिन्स डाल दीजिये और सारी सब्जियों को अच्छे से चलाते हुए 4 से 5 तक भुन लीजिये | ( हमे सब्जियों को पूरा नहीं पकाना है )

– अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, आमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाकर चलाते हुए मसालों को भुन लीजिये | ( चना दाल वड़ा कैसे बनाएं )

– अब इसमें मैश किये आलू डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये | अब इसे 2 से 3 मिनट तक पकाए |

– 3 मिनट के बाद अब इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिये और गैस को बंद कर दीजिये और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये |

– वेज कटलेट बनाने के लिए मिश्रण बनकर तैयार है | अब कटलेट को और कुरकुरा यानि क्रिस्पी बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा डाले और उसमें नमक डालकर मिला ले |

– अब मैदे में थोड़ा थोड़ा करके पानी डालकर एक घोल बना लीजिये ( इसमें गुठलियाँ नहीं रहनी चाहिए और घोल को न जायदा पतला और न ज्यादा गाढ़ा बनाना है )

– दुसरे बड़े कटोरे में ब्रेडक्रम लीजिये | ( लौकी का रायता )

– कटलेट का मिश्रण ठंडा हो चूका है अब मिश्रण में से थोडा सा मिश्रण हाथ में लीजिये अब आप अपने मन चाहे आकार में कटलेट बनाकर तैयार करके एक प्लेट में रख दीजिये |

– इसी तरह पुरे मिश्रण के कटलेट तैयार कर लीजिये |

– अब एक कड़ाई में कटलेट को तलने के लिए तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– अब एक कटलेट को लीजिये और उसे मैदे के घोल मे अच्छे से डुबाकर ब्रेडक्रम में डालकर ब्रेडक्रम वाले कटोरे को हिलाए ताकि ब्रेडक्रम कटलेट पर अच्छे से चिपक जाये ऐसे ही सभी कटलेट को एक एक करके घोल में डुबाकर ब्रेडक्रम में डालकर हिलाइए |

– तेल मीडियम गर्म हो जाये तब 4 से 5 कटलेट को तेल में डाल दीजिये और दोनों तरफ अच्छे से सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये |

– कटलेट अच्छे से फ्राई हो चुके है अब इसे तेल में से बाहर प्लेट में निकाल दीजिये | और बाकि बचे कटलेट को भी ऐसे ही फ्राई करके प्लेट में निकाल लीजिये | ( आमरस कैसे बनाते हैं )

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् क्रिस्पी वेज कटलेट ( Veg Cutlet Recipe ) | क्रिस्पी वेज कटलेट को टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करे |

1/5 - (1 vote)

Leave a Comment