आमरस रेसिपी | Aamras Recipe In Hindi

आमरस रेसिपी ( Aamras Recipe ) – गर्मियाँ का मौसम आते ही बाजार में आम आना शुरू हो जाते है और आम एक ऐसा फल है जिसे खाना सभी बहुत पसंद करते है | आज मैं आपके लिए आम से बनने वाली एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार आमरस की रेसिपी ( Aamras Recipe ) लेकर आया हूँ |

आमरस को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | आमरस को बनाने में बिलकुल भी समय नहीं लगता है इसे आप गर्मी के मौसम में जब चाहे तब बना सकते है | आमरस को आप पूरी के साथ सर्व कर सकते है या इसे आप शेक की तरह भी पी सकते है | तो आइये जानते है आमरस ( Aamras Recipe In Hindi ) कैसे बनाते है? या आमरस कैसे बनाये |

आवश्यक सामग्री ( Ingredients For Aamras )

  • आम —– 500 ग्राम ( अच्छे पके हुए )
  • चीनी —– 3 चम्मच
  • दूध —– 1/2 कप
  • इलायची पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच

आमरस बनाने की विधि ( Aamras Recipe )

– आमरस बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आम को पानी से अच्छी तरह से धो लीजिये |

– अब आम के छिलके छील कर आम टुकड़ो में काट लीजिये और गुठली को निकाल दीजिये | ( मैंगो शेक रेसिपी )

– अब मिक्सर के एक जार में आम के टुकड़ो, चीनी और 2 चम्मच दूध के डाल दीजिये |

– जार का ढक्कन लगाकर इसे अच्छे से पीस लीजिये | अब इसमें बाकि बचा हुआ दूध और इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर अच्छे से पीस लीजिये |

– अच्छे से पिसने के बाद आम रस को सर्विंग बाउल में निकाल लीजिये और 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये | ( ऐसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम )

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट ठंडा ठंडा आम सर | 1 घंटे के बाद आमरस को फ्रिज से निकालकर सर्व करें |

Rate this post

Leave a Comment