Samosa Banane Ki Vidhi | Samosa Recipe in Hindi

Samosa Recipe in Hindi समोसा भारत का एक बहुत ही पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड हैं | जिसे बच्चे ही या बड़े हद से ज्यादा पसंद करते है और इसे बड़े शौक से खाते है | क्या आप जानते है समोसा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उसे बनाना भी उतना ही आसान होता है | आज मैं आपको घर पर समोसा बनाने की विधि बता रहा हूँ | बस आपको इस रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है |

समोसा को आप कभी भी किसी भी टाइम खा सकते है अगर आपको भुख न हो तो समोसा को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है और समोसा को खाने का मन बोल उठता है |

तो चलिए फिर बिना देर किए Samosa Recipe in Hindi को बनाना शुरू करते है | आप इस रेसिपी को ध्यान से पूरा पढ़े तभी आप एकदम खस्ता और स्वादिष्ट समोसा बना पाएंगे |

इस रेसिपी को जानने के बाद आपको फिर किसी और से ये पूछने की ये जरूरत नहीं की समोसा कैसे बनाते हैं? या समोसा कैसे बनाएं या फिर समोसा बनाने का तरीका क्या है?

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Samosa Recipe in Hindi

समोसा के आटा के लिए

  • मैदा —– 250 ग्राम
  • अजवाइन —– 1/2 चम्मच
  • घी —– 4 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • ठंडा पानी —– प्रयोगानुसार

समोसा में भरने के लिए

  • आलू —– 4 से 5 ( उबले हुए )
  • हरी मिर्च —– 2 ( महीन कटी हुई )
  • हरा मटर —– 1/2 कटोरी
  • हरा धनिया —– 2 चम्मच ( बारीक़ कटा हुआ )
  • अदरक —– 1 चम्मच ( कद्दूकस किया हुआ )
  • तेल —– 2 चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1 छोटी चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर —– 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटी चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– समोसे तलने के लिए

आप पढ़ रहे है समोसा कैसे बनाते हैं? और मैं उम्मदी करता हूँ की आपको ये रेसिपी अच्छी लह रही होगी तो चलिए आगे जानते है Samosa Banane Ki Vidhi |

समोसा रेसिपी | समोसा कैसे बनाएं | समोसा कैसे बनाते हैं | समोसा बनाने का तरीका |

समोसा बनाने की विधि – How to Make Samosa Recipe

– समोसा बनाने के लिए सबसे पहले समोसे का आटा गुंध लेते हैं | तो एक बड़ा कटोरा लीजिये उसमें मैदा, अजवाइन, नमक और 3 बड़े चम्मच घी के डाल कर हाथ से अच्छे से मिला लीजिये |

– अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए एक सख्त आटा गुंध लीजिये |

– जब आटा गुंध कर तैयार हो जाये तब आटे पर थोड़ा सा घी लगा दीजिये और उसे ढक कर 15 मिनट के लिए रख दीजिये |

– अब समोसे ने भरने केलिए आलू को मसाला बना लेते है तो आलू को मसाला बनाने के लिए सबसे पहले उबलने हुए आलू को हाथ से छोटे छोटे टुकड़ो में तोड़ लीजिये |( आलू को हमें मैश नहीं करना है )

– फिर एक पैन में 2 चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म कीजिये | ( आलू रोल समोसा )

– जब तेल गर्म हो जाये तब गैस की आंच को मीडियम कर दीजिये और गर्म तेल में जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटी हरी मिर्च डाल दीजिये और उसे चलाते हुए 1 मिनट तक भुन लीजिये |

– अब इसमें हरे मटर डाल दीजिये और उसे कड़छी से चलाते हुए थोड़ी देर तक पका लीजिये |

– लगभग 2 मिनट पकाने के बाद अब उसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, आमचूर पाउडर, कटा हरा धनिया और नमक डाल दीजिये और उसे अच्छे से मिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं |

– तय समय के बाद गैस को बंद कर दीजिये और उसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिये |

– अब आटे को एक बार फिर से मसल लीजिये और मीडियम आकार की लोइया बना लीजिये |

– एक लोई को हाथ में लीजिये | उसे गोल पेढ़ा करके लम्बा अंडे के आकार में बेल लीजिये और उस बेली हुई पूरी को चाकू की मदद से 2 भागो काट लीजिये | ( नमक पारे कैसे बनाएं )

– अब एक भाग को लीजिये उसके चारो ओर पानी लगा कर काटे हुए कोनो को आपस में मिलाकर कोण बना कर तैयार कर लीजिये |

– अब उस कोण में आलू की स्टाफिंग भर कर आते के उपले भाग पर हल्का सा पानी लगाकर समोसे का मुंह बंद कर दीजिये और जहां से समोसे का मुह बंद किया है वहां के भाग को हल्का सा मोड़ दीजिये | ( हल्का सा मोड़ने से समोसा प्लेट में रखते ही अच्छे से बैठ जायेगा और गिरेगा नहीं )

– लीजिये समोसा तलने के लिए तैयार है | अब इसी तरह सारे आटे के समोसा तैयार कर लीजिये |

– अब समोसा तलने के लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कीजिये | ( वेज कटलेट रेसिपी )

– जब तेल गर्म हो जाये तब गैस की आंच को धीमी कर दीजिये और एक एक करके 3 से 4 समोसा गर्म तेल में डाल दीजिये |

– अब समोसा को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लीजिये | बीच बीच में समोसा को कलछी से पलटते रहे | ( धीमी आंच पर तलने से समोसा अच्छे से फ्राई हो जायेगा )

– जब समोसा हल्का लाल रंग का हो जाये तब समोसा को कड़ाही से बाहर प्लेट में निकाल लीजिये और ठीक इसी तरह सभी समोसा को तलकर प्लेट में निकाल लीजिये |

– लीजिए आपका गरमा गरम समोसा ( Samosa Recipe ) बनकर तैयार है | अब इसे हरी चटनी और चाय के साथ परोसें और खुद खाकर इसका आनंद लीजिये | ( आम का जूस कैसे बनाते है )

– मुझे उम्मीद है की आपको हमारी समोसा की ये रेसिपी ( Samosa Recipe in hindi ) बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको फिर भी इस रेसिपी में कुछ समझ न आया हो तो आप हमे कमेंट करें |

4.3/5 - (18 votes)

Leave a Comment