Upma recipe in hindi नमस्ते दोस्तों, आज मैं आपके साथ उपमा की स्वादिष्ट रेसिपी शेयर करुंगा, उपमा या रवा ( सूजी ) उपमा हेल्दी व् हल्का पोष्टिक आहार हैं | उपमा ( Upma Recipe ) बनाने मे तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है इसे आप बिना किसी दिक्कत के झटपट बना सकते हो और वो भी कम समय में |
तो चलिए Upma recipe in hindi को बनना शुरू करते है और जानते है इसे बनाने में किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |
आवश्यक सामग्री ( Upma Recipe in Hindi )
- रवा ( सूजी ) —– 1 कप
- घी —– 2 चम्मच
- तेल —– 3 चम्मच
- करी पता – —-6 से 7
- राई —– 1 छोटा चम्मच
- उड़द या चने की डाल —– 2 से 3 चम्मच
- प्याज —– 1 ( छोटे-छोटे टुकडो मे कटा हुआ )
- शिमला मिर्च —– ( 1 से 2 छोटे-छोटे टुकडो मे कटी हुई )
- गाजर —– ( 1 से 2 छोटे-छोटे टुकडो मे कटी हुई )
- हरा मटर —– 1/2 कप ( छिले हुए दाने )
- नमक —– स्वादानुसार
- पानी —– प्रयोगानुसार
उपमा बनाने की विधि ( How to Make Upma Recipe )
– उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में घी डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | आप कड़ाई की जगह पैन भी ले सकते है |
– जब घी अच्छे से गर्म जाये तब गर्म घी में सूजी डाल दीजिये और सूजी को हल्का सुनहरा होने तक चम्मच से चलाते हुए भून लीजिये | आप सूजी को भुनकर या बिना भूने भी डाल सकते है |
– सूजी को अच्छे से भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल कर रख लीजिये |
– अब उसी कड़ाई में मूंगफली के दानो को डालकर अच्छे से भून कर निकाल लीजिए | ( ऐसे बनाएं सूजी की स्वादिष्ट खीर रेसिपी )
– फिर से उसी कड़ाई में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिये | तेल गर्म होने के बाद इसमें राई, करी पता डालकर भून लीजिये
– जब राई और करी पता भुन जाए तब इसमें उड़द या चने की दाल डाले और सुनहरा रंग के होने तक भुन लीजिये | (सूजी के पापड़ की रेसिपी )
अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, शिमला मिर्च, हरे मटर क दाने और गाजर को कड़ाई में डालकर अच्छे से 4 से 5 मिनट तक पक्का लीजिये |
– अच्छे से पक्कने के बाद अब इसमें 2 कप पानी डाल दीजिये और पानी को 1 से 2 उबाल लगा लीजिये |
– पानी मे उबाल आने के बाद अब इसमें भुनी हुई सूजी डाल दीजिये और चम्मच की सहायता से मिलाए और 6 से 7 मिनट तक पकाइए |
– तय समय के बाद उपमा अच्छे से गाढ़ा हो जायेगा | अब गैस को बंद कर दीजिये | ( फिरनी की रेसिपी )
– अब रवा उपमा को प्लेट मे निकाल कर उसपर भुने हुए मूंगफली के दानो से सजा दीजिए |
– लीजिए स्वादिष्ट उपमा बनकर तैयार हैं |
1 thought on “उपमा रेसिपी | Upma recipe in hindi”