उपमा रेसिपी | Upma Recipe in hindi

Upma recipe in hindi उपमा एक लोकप्रिय साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट डिश है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् हेल्दी होता है| उपमा (Upma Recipe) बनाने मे तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है इसे आप बिना किसी दिक्कत के झटपट बना सकते हो और वो भी कम समय में |

आज मैं आपके लिए उपमा की रेसिपी (Upma recipe in hindi) लेकर आया हूँ जिसे बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए फिर बिना देर किया Upma recipes को बनना शुरू करते है और जानते है इसे बनाने में किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

आवश्यक सामग्री (Upma Recipe)

  • रवा ( सूजी ) —– 1 कप
  • घी —– 2 चम्मच
  • तेल —– 3 चम्मच
  • करी पता – —-6 से 7
  • राई —– 1 छोटा चम्मच
  • उड़द या चने की डाल —– 2 से 3 चम्मच
  • प्याज —– 1 ( छोटे-छोटे टुकडो मे कटा हुआ )
  • शिमला मिर्च —– ( 1 से 2 छोटे-छोटे टुकडो मे कटी हुई )
  • गाजर —– ( 1 से 2 छोटे-छोटे टुकडो मे कटी हुई )
  • हरा मटर —– 1/2 कप ( छिले हुए दाने )
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– प्रयोगानुसार

उपमा बनाने की विधि (How to Make Upma Recipe)

Upma बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में घी डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | आप कड़ाई की जगह पैन भी ले सकते है |

जब घी अच्छे से गर्म जाये तब गर्म घी में सूजी डाल दीजिये और सूजी को हल्का सुनहरा होने तक चम्मच से चलाते हुए भून लीजिये | आप सूजी को भुनकर या बिना भूने भी डाल सकते है |

सूजी को अच्छे से भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल कर रख लीजिये |

– अब उसी कड़ाई में मूंगफली के दानो को डालकर अच्छे से भून कर निकाल लीजिए | ( ऐसे बनाएं सूजी की स्वादिष्ट खीर रेसिपी )

फिर से उसी कड़ाई में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिये | तेल गर्म होने के बाद इसमें राई, करी पता डालकर भून लीजिये |

जब राई और करी पता भुन जाए तब इसमें उड़द या चने की दाल डाले और सुनहरा रंग के होने तक भुन लीजिये | (सूजी के पापड़ की रेसिपी )

अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, शिमला मिर्च, हरे मटर क दाने और गाजर को कड़ाई में डालकर अच्छे से 4 से 5 मिनट तक पक्का लीजिये |

अच्छे से पक्कने के बाद अब इसमें 2 कप पानी डाल दीजिये और पानी को 1 से 2 उबाल लगा लीजिये |

पानी मे उबाल आने के बाद अब इसमें भुनी हुई सूजी डाल दीजिये और चम्मच की सहायता से मिलाए और 6 से 7 मिनट तक पकाइए |

तय समय के बाद उपमा अच्छे से गाढ़ा हो जायेगा | अब गैस को बंद कर दीजिये | ( फिरनी की रेसिपी )

अब रवा उपमा को प्लेट मे निकाल कर उसपर भुने हुए मूंगफली के दानो से सजा दीजिए |

लीजिए स्वादिष्ट उपमा बनकर तैयार हैं |

Upma Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time20 minutes
Total Time30 minutes
Course: Breakfast
Cuisine: Indian
Keyword: Amla Chutney Recipe, Rava Upma, Suji ka Upma, upma, Upma Banane ki Vidhi, Upma Recipe, Upma Recipe in Hindi, upma recipes
Servings: 3
5/5 - (1 vote)

1 thought on “उपमा रेसिपी | Upma Recipe in hindi”

Leave a Comment