आम का जूस रेसिपी | Mango Juice | Aam Ka Juice Banane Ka Tarika

Aam Ka Juice Recipe in Hindi गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम और आम सभी का पसंदीदा होता है। बच्चे हों या बड़े, सभी बड़े चाव से आम खाते हैं| आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आम का जूस कैसे बनाया जाता है।

घर पर आम का शरबत बनाना बहुत ही आसान है| अगर आप इस तरीके से घर Aam Ka Juice बनाते है तो फिर आपको किसी और से पूछने की जरूरत नहीं की आम का जूस कैसे बनाते हैं?

इसलिए जब भी आप घर पर बाजार से आम लायें तो आप आम का शरबत यानि आम का जूस ( Mango Juice ) जरूर बनाएं। तो चलिए बिना देर किए आम का जूस बनाना शुरू करते हैं|

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Aam Ka Juice

  • आम —– 6 से 7 ( 1 किलो )
  • चीनी —– 1 कटोरी ( 200 ग्राम )
  • एक नींबू का रस
  • बर्फ के टुकड़े

आम का जूस बनाने का तरीका – How to Make Mango Juice

– आम का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो लीजिये |

– अब आम के छिलके छील लीजिये और आम के पल्प को गुठलियों से काट कर अलग कर लीजिये |

– आम के पल्प को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये ताकि यह अच्छे से पिस जाये | ( अनार का जूस कैसे बनाते है? )

– अब आम के पल्प को मिक्सी के जार में डालकर साथ में चीनी डालकर अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लीजिये |

– आम का पेस्ट बनकर तैयार है | अब इसमें नींबू का रस, बर्फ के के टुकड़े और 2 गिलास पानी के डालकर मिक्सी को एक बार फिर से घुमा लीजिये |

– अब आम के शरबत को जार में से बाहर एक अच्छे से गिलास में निकाल लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है आम का जूस परोसने के लिए | स्वादिष्ट आम का शरबत को अपने परिवार में परोसिए | ( मैंगो आइसक्रीम रेसिपी )

1.5/5 - (2 votes)

Leave a Comment