ऐसे बनाये घर पर चिली सॉस रेसिपी | Red Chili Sauce Recipe in Hindi

Red Chili Sauce Recipe in Hindi : रेड चिली सॉस को फ़ास्ट फ़ूड के साथ बहुत पसंद किया जाता है | पर क्या आप जानते है रेड चिली सॉस ( Red Chili Sauce ) को बनाना कितना आसान है | अगर नहीं तो कोई बात भी आज की इस रेसिपी में मैं आपको घर कर चिली सॉस बनाने की रेसिपी ( Homemade Chili Sauce Recipe ) बताऊंगा | तो देर किस बात की आइये जानते है चिली सॉस बनाने की विधि | उम्मीद करता हूँ चिली सॉस रेसिपी आपको जरुर पसंद आएगी |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Red Chili Sauce

  • सुखी लाल मिर्च —– 200 ग्राम
  • तेल —– 4 से 5 बड़े चम्मच
  • लहसुन —– आधी कटोरी बारीक कटा हुआ
  • अदरक —– 3 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • टोमेटो सॉस —– 3 चम्मच
  • सिरका —– 4 चम्मच
  • चीनी —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

लाल मिर्च का सॉस बनाने की विधि ( How to Make Red Chili Sauce )

– लाल मिर्च का सॉस बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च के उपर की डंडिया तोड़कर अलग कर दीजिएं |

– फिर एक बड़े बर्तन में पानी उबाल ले और सुखी लाल मिर्च को उबले हुए पानी में डालकर 40 से 45 मिनट तक रख दीजिएं |

– 45 मिनट के बाद मिर्चे अच्छे से फुल जाएगी और नरम हो जाएगीं | ( करेले की सब्जी की रेसिपी )

– अब लाल मिर्च में से पानी को अलग करके मिर्च को मिक्सर में डालकर 2 से 3 बार अच्छे से पीस लिजिएं |

– अब एक कड़ाही में 4 से 5 चम्मच तेल के डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक पकाएं |( घर पर लाल मिर्च पाउडर कैसे बनाये )

– लहसुन और अदरक पककर हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें पीसी हुई लाल मिर्च डाल दे और कड़छी से चलाते हुए लाल मिर्च के पैस्ट को लहसुन और अदरक के साथ अच्छे से मिक्स कर लिजिएं |

अब इसमें अच्छे से एक उबाल आने तक कड़छी से चलाते हुए पकाएं |

– उबाल आने के बाद चिली सॉस के मिश्रण को ढक्कन से ढककर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं |

– 10 मिनट पकने के बाद सॉस तेल छोड़ने लगेगी और गाढ़ी हो जाएगी |

– अब इसमें नमक, टोमेटो सॉस, सिरका और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लिजिएं |

– अब गैस को बंद कर दे और चिली सॉस को ठंडा होने दीजिएं | ( घर खमीर ( यीस्ट ) बनने की रेसिपी )

– जब Chili Sauce ठंडा हो जाये तो इसे एयर टाईट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रखें और जो स्नैक्स आपको अच्छा लगे उसके साथ खाएं |

– लिजिए घर पर बनकर तैयार है रेड चिली सॉस रेसिपी ( Red Chili Sauce ) |

1/5 - (1 vote)

1 thought on “ऐसे बनाये घर पर चिली सॉस रेसिपी | Red Chili Sauce Recipe in Hindi”

Leave a Comment