मुरमुरा लड्डू रेसिपी | Murmura Laddu Recipe in Hindi

Murmura Laddu Recipe – मुरमुरा लड्डू चावल के द्वारा बनाई गई लाई से बनते हैं | इनको बनाने में घी और तेल का प्रयोग नही होता | मुरमुरे के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें बच्चे बड़े चाब से खाते हैं |

मुरमुरे के लड्डू ( Murmure ke Laddu ) बनाना बहुत आसान हैं, और इनको बनाने में बहुत कम सामग्री का प्रयोग होता हैं |

आवशयक सामग्री ( Ingredients for Murmura Laddu Recipe )

  • मुरमुरा या लाई – 4 कप
  • गुड़ – 2 कप
  • घी – 1 चम्मच
  • पानी – 1 कप ( लड्डू बनाने के लिए )

मुरमुरा लड्डू बनाने की विधि ( How to Make Murmura Laddu Recipe )

मुरमुरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई को गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब कड़ाई गर्म हो जाए तो इसमें मुरमुरे या लाई को डाल दे और इसे 2 से 3 तक अच्छे से गर्म होने दीजिये |

– जिससे जाईयो या मुरमुरो में अंदर की नमी खत्म हो जाएगी और ये क्रिस्पी हो जाएगी |

– अब जाई को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लीजिये | ( मोतीचूर के स्वादिष्ट की रेसिपी )

– उसी कड़ाई में एक चम्मच घी का डालकर गर्म होंने के लिए रखे |

– जब घी गर्म हो जाए तो इसमें गुड़ डाल दीजिये और जैसे ही गुड़ पिघल ( मेल्ट ) जाए तो गैस हो धीमी आंच पर कर दीजिये और लाई को गुड़ में डाल दीजिये |

– अब लाई और गुड़ को अच्छे से मिलाकर गैस को बंद कर दीजिये | (बेसन की बर्फी बनाने की विधि )

– अब मिश्रण को थोडा-सा ठंडा होने दीजिये | जब मिश्रण हाथो में ज्यादा गर्म लगे तो थोड़ा पानी को हाथो में लगाकर मिश्रण के लड्डू बनाए | सारे मिश्रण के इसी प्रकार लड्डू बना लीजिये |

– अब लड्डू ओ को ठंडा होने के बाद इन्हें एक डिब्बे में भरकर रख ले और 1 से 2 महीने तक खाते रखे |

सुझाव

लड्डू बनाते समय लाई और गुड़ साफ ले,ताकि लड्डू खाते समय किरकिर न हो |

– लाई और गुड़ के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दे नही तो लड्डू नही बनेगे |

Rate this post

3 thoughts on “मुरमुरा लड्डू रेसिपी | Murmura Laddu Recipe in Hindi”

Leave a Comment