Moong Dal Recipe पिली मूंग की दाल हेल्दी व् पौष्टिक दाल होती है जो खाने के स्वादिष्ट व् हल्दी होती है पिली मूंग दाल ( Moong Dal ) को बनाना बेहद आसान है तो आइए जानते है मूंग दाल ( Moong ki Daal ) बनाने की विधि को |
आवश्यक सामग्री – Ingredients For Moong ki Daal
- पिली मूंग की दाल —– 1 कप
- पानी —– 4 कप
- तेल —– 2 बड़े चम्मच
- हल्दी —– 1 छोटा चम्मच
- नमक —– स्वादानुसार
दाल को तड़का लगाने के लिए
- तेल —– 2 बड़े चम्मच
- सुखा धनिया —– 1 छोटा चम्मच ( महीम पिसा हुआ )
- हिंग —– 1 चुटकी
- हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
- प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
- टमाटर —– 2 बारीक़ कटे हुए
- लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया —– 1 छोटी कटोरी बारीक़ कटा हुआ
विधि – How to Make Yellow Moong Dal Recipe
– मूंग की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को साफ़ करके अच्छे से धो लीजिए |
– फिर दाल को प्रेशर कुकर में डालकर इसमें 4 कप पानी, तेल, हल्दी पाउडर, और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके कुकर को गैस की मीडियम आंच पर 3 से 4 सिटी आने तक पका लीजिए |
– 3 से 4 सिटी आने के गैस को बंद कर दे और प्रेशर कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोले |
दाल को तड़का ( Moong Dal Tadka ) लगाने के लिए
– कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें |( मूंग चना दाल की रेसिपी )
– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें हिंग और सुखा धनिया डालकर भुन लीजिए |
– अब इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज को अच्छे से सुनहरा होने तक पका लीजिए |
– जब प्याज सुनहरे हो जाए तो इसमें टमाटर डालकर टमाटर को तब तक पका ले जब तक टमाटर अच्छे से गल न जाए |
– टमाटर के अच्छे से गल जाने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर 1 से 2 मिनट तक पका लीजिए |
– अब इसमें उबाली हुई पिली मूंग की दाल डाल कर कडछी से अच्छे से मिला दे और दाल 2 से 3 मिनट तक पका लीजिए |
– तय समय अनुसार गैस को बंद करके दाल में हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए |
– लीजिए बनकर तैयार हेल्दी व् पौष्टिक पिली मूंग की दाल ( Moong Dal Recipe ) इसे रोटी या चावल के साथ परोसिए |
veri nice post
धन्यवाद जी