कुछ इस तरह से बनाये बूंदी रायता रेसिपी की हर कोई खाता रह जाये | Boondi Raita Recipe in Hindi

Boondi Raita Recipe in Hindi – बूंदी का रायता बहुत ही स्वादिष्ट व् लोकप्रिय रायता है | जिसे बनाना बेहद ही आसान है | इसे आप दही और घर पर रखे कुछ मसालों के साथ कुछ ही समय में बना सकते है | बूंदी के रायता ( Boondi Raita Recipe ) को दही को फेंटकर इसमें कुछ मसाले बूंदी और हरा धनिया डालकर बनाया जाता है |

बूंदी का रायता ( Boondi Raita ) खाने का स्वाद दुगना बड़ा देता है | तो आइये ज्यादा देर न करते हुए जानते है रायता बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Boondi Raita Recipe

  • दही —– 1 कटोरी
  • बूंदी —– आधी कटोरी
  • भुना जीरा पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार ( आप इसमें पुदीने वाला नमक भी दाल सकते है )
  • हरी धनिया —– 1 चम्म्च बारीक़ कटा हुआ ( सजावट के लिए )

बूंदी का रायता कैसे बनाते है | दही रायता रेसिपी | रायता कैसे बनाये | बूंदी का रायता बनाने का तरीका | रायता बनाने की विधि |

विधि – How to Make Boondi Raita Recipe

– बूंदी रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंट ले पर इस बात का ध्यान रखें की दही को पतला नहीं करना है |

– जब दही अच्छे से फेंटकर तैयार हो जाये तो इसमें बूंदी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले |

– अब इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब बूंदी रायता को एक कटोरी में निकालकर हरी धनिया से सजाये | ( अरबी के पत्तों का साग कैसे बनाये )

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् जायकेदार बूंदी का रायता | इसे खाने के खाने के साथ परोसिएं |

सुझाब

Raita बनाने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल न करें |

– बूंदी के रायते ( Raita Recipe ) में साधारण नमक की जगह आप पुदीने का नमक भी डाल सकते है |

– अगर आपको यह नहीं पता पुदीना नमक क्या होता हो या पुदीना नमक की क्या रेसिपी है | तो आप पुदीना नमक पर क्लिक करे इसकी रेसिपी जान सकते है |

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment