गोभी मंचूरियन रेसिपी | Gobi Manchurian Recipe in Hindi

Gobi Manchurian Recipe in Hindi अगर आपका नम कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन कर रखा है तो आप एकदम सही जगह आये है आज हम बनायेंगे गोभी मंचूरियन वो भी रेस्टोरेंट स्टाइल में एकदम सही तरीके से |

गोभी मंचूरियन का नाम तो आपने कहीं न कहीं तो जरुर सुना होगा | लेकिन इसका स्वाद शायद ही आपने कभी चखा हो | आप इस विधि को फॉलो करके Gobi Manchurian बनाकर खा सकते है |

गोभी मंचूरियन खाने में जितनी टेस्टी होती है इसे उतना ही आसान बनाना होता है | तो चलिए फिर बिना समय गवाएं Gobi Manchurian Recipe बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Gobi Manchurian Recipe

  • फुल गोभी —– 500 ग्राम यानि ( आधा किलो )
  • कॉर्न फ्लोर —– 5 बड़े चम्मच
  • मैदा —– 4 बड़े चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– तलने के लिए

सॉस बनाने के लिए

  • तेल —– 2 बड़े चम्मच
  • अदरक —– 1 चम्मच ( बारीक़ काट लें )
  • लहसुन —– 2 चम्मच ( बारीक़ काट लें )
  • प्याज —– 1 ( बारीक़ काट लें )
  • हरी मिर्च —– 2 ( बारीक़ काट लें )
  • प्याज —— 1 ( टुकड़ों में काट लें )
  • हरी शिमला मिर्च —– 1 ( बारीक़ काट लें )
  • सोया सॉस —– 1 चम्मच
  • रेड चिल्ली सॉस —– 1 चम्मच
  • टोमेटो सॉस —– 2 चम्मच
  • रेड चिल्ली फ्लेक्स —– 1 छोटा चम्मच
  • सिरका —– 1 छोटा चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा प्याज —– 1 चम्मच ( बारीक़ काट लें )
  • पानी —– आधा कप या आवश्यकता अनुसार

गोभी मंचूरियन रेसिपी | गोभी मंचूरियन बनाने का तरीका | गोभी मंचूरियन कैसे बनाते है | गोभी मंचूरियन कैसे बनाएं |

गोभी मंचूरियन बनाने की विधि (Recipe For Gobi Manchurian)

Gobi Manchurian बनाने के लिए सबसे पहले फुल गोभी को छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर अच्छे से धो लीजिये |

– अब हमें गोभी को उबलना है तो उसके लिए एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | जब पानी अच्छे से गर्म हो जाये तब पानी में 1 छोटा चम्मच नमक का डालकर चम्मच से मिला लीजिये ( पानी में नमक डालने से जब गोभी पानी में उबलेगी तब नमक का टेस्ट गोभी के अंदर तक अच्छे से चला जायेगा )

– अब गर्म पानी में कटी हुई फुल गोभी को डाल दीजिये और चम्मच से मिला लीजिये | हमें गोभी को तक तक उबलना है जब तक की गोभी हल्की सी नर्म न हो जाये | इसमें 4 से 5 मिनट का समय लगेगा | गोभी को हमें ज्यादा नहीं उबलना है यानि ज्यादा नहीं पकाना है क्यूंकि गोभी को उबालने के बाद हमे फ्राई भी करना है |

– जब गोभी नर्म हो जाये तब गैस को बंद कर दीजिये और गोभी को छलनी में डालकर छान लीजिये ताकि गोभी में से सारा पानी निकल जाये | अब गोभी को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये |

– जब गोभी ठंडी हो जाये तब एक बड़ा कटोरा लीजिये उसमें 5 चम्मच कॉर्न फ्लोर और 4 चम्मच मैदा साथ में थोड़ा सा नमक डालकर मिला लीजिये | (आलू गोभी की सब्जी)

– अब इसमें पानी डालकर अच्छे से मिलाते हुए घोल बना लीजिये | इस बात का ध्यान रखें की घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला हो |

– जब घोल बनकर तैयार हो जाये तब इसमें उबली हुई गोभी डाल दीजिये और गोभी को घोल के साथ अच्छे से मिला लीजिये ताकि घोल गोभी के टुकड़ो पर अच्छे से चिपक जाये |

– अब गोभी को डीप फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस की मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें एक एक करके 6 से 7 गोभी के टुकड़ों को गर्म में डाल गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये |

– जब गोभी अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये, और इसी तरह बाकि बची हुई गोभी को भी फ्राई कर लीजिये | (पनीर बटर मसाला कैसे बनाते है?)

– फ्राई करने के बाद हमारी गोभी अच्छे से पककर तैयार है | तो आइये अब गोभी मंचूरियन का सॉस बना लेते है |

– अब कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल में डालकर तेज आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जैसे ही तेल गर्म हो जाये तब इसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन डाल दीजिये और इसे कड़छी से चलाते हुए 10 से 15 सेकेंड तक भुन लीजिये |

– अब इसमें बारीक़ कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाल दीजिये इसे भी चलाते हुए 10 से 15 सेकेंड तक भुन लीजिये |

– इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज डाल दीजिये | हमें प्याज को ज्यादा नहीं पकाना जब प्याज का कच्चा पक चला जाये तब इसमें बरी कटी ही हरी शिमला मिर्च डाल दीजिये और इसे चलाते हुए 30 से 40 सेकेंड तक पका लीजिये |

– अब इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस, सिरका,रेड चिल्ली फ्लेक्स और नमक डालकर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

– 1 मिनट पकाने के बाद इसमें आधा पक पानी का डालकर मिला लीजिये |

– अब आप देखेंगे हमारा सॉस पतला पतला है इसे गाढ़ा करने के लिए एक कटोरी लीजिये उसमे 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर और 3 से 4 चम्मच पानी के डालकर अच्छे से मिला लीजिये |

– अब कॉर्न फ्लोर के घोल को एक हाथ से सॉस में डालते जाएँ और दुसरे हाथ से इसे मिलाते जाये | अगर आप इसे साथ साथ में नहीं मिलायेंगे इसमें गुठलियाँ बन जाएँगी |

– आप देखेंगे हमारा सॉस अच्छे से गाढ़ा हो चूका है अब इसमें फ्राई की हुई गोभी डाल दीजिये और इसे कड़छी से या टोस करते हुए मिला लीजिये |

– जब गोभी सॉस में अच्छे से मिल जाये तब इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज डाल दीजिये और इसे भी अच्छे से मिला लीजिये और गैस को बंद कर दीजिये | (कढ़ाई पनीर रेसिपी)

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट क्रिस्पी गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian Recipe) |

– अब गोभी मंचूरियन को एक प्लेट में निकाल लीजिये और इसके ऊपर कटा हरा प्याज डालकर सजाये | गरमगरम गोभी मंचूरियन को अपने परिवार में सर्व करे और खुद भी खाकर इसका आनंद लीजिये |

Rate this post

Leave a Comment