चिकन लॉलीपॉप रेसिपी | Chicken Lollipop Recipe in Hindi

Chicken Lollipop Recipe in Hindi चिकन लॉलीपॉप एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्नैक है | जिसका नाम सुनते हुए मुंह में पानी आ जाता है | नॉन वेज के शौकीन लोगों के एक न एक बार को चिकन लॉलीपॉप तो जरुर खाया होगा पर वो भी होटल और रेस्टोरेंट में जाकर |

Chicken Lollipop का नाम सुनकर लोगों को लगता होगा की इसे तो घर पर बनाना बहुत मुश्किल होगा | लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है अगर आप चाहे तो रेस्टोरेंट जैसा चिकन लॉलीपॉप आसानी से घर पर बना सकते है |

आज हम आपके लिए चिकन लॉलीपॉप की रेसिपी लेकर आए है | तो चलिए दिर देर किस बात की Chicken Lollipop बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Chicken Lollipop Recipe

  • चिकन लॉलीपॉप —– 10 से 11 पीस ( 300 ग्राम )
  • मैदा —– 4 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर —– 2 चम्मच
  • प्याज का पेस्ट —– 2 चम्मच
  • अदरक का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट —– 1 चम्मच
  • अदरक —– 1/2 इंच का टुकड़ा ( बारीक़ कटा )
  • लहसुन —– 8 से 10 कलियाँ ( बारीक़ कटी )
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस —– 1 चम्मच
  • चिली सॉस —- 1 चम्मच
  • टोमेटो सॉस —– 3 चम्मच
  • स्प्रिंग अनियन —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल

चिकन लॉलीपॉप | चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाएं | चिकन लॉलीपॉप कैसे बनाते हैं | चिकन लॉलीपॉप बनाने का तरीका |

चिकन लॉलीपॉप बनाने की विधि – How to Make Chicken Lollipop

Chicken Lollipop बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लीजिये | फिर चिकन को एक बड़े कटोरे में डालिए |

– अब इसमें 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच नमक, प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट और काली मिर्च का पाउडर डालकर सारी सामग्री अच्छे से मिला लीजिये | ( ताकि मसाले चिकन के ऊपर अच्छे से चिपक जाये )

– अब इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दीजिये | 30 मिनट के बार एक कटोरा लीजिये उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर डाल दीजिये, अब इसमें थोडा सा नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और पानी डालकर अच्छे से मिलाते हुए गाढ़ा घोल बना लीजिये |

– चिकन को डीप फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म कीजिये | ( चिकन करी कैसे बनाते हैं )

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गैस की आंच को मीडियम पर दीजिये | अब मैरिनेट किया हुआ चिकन को का एक पीस लीजिये उसे मैदा और कॉर्न फ्लोर के घोल में अच्छे से डुबोकर गर्म तेल में डाल दीजिये |

– इसी तरह एक बार में 3 से 4 चिकन के पीस को घोल में डुबोकर तेल में डाल दीजिये | अब इसे मीडियम आंच पर तब तक फ्राई करे जब तक की चिकन अच्छे से गोल्डन ब्राउन न हो जाये |

– जब चिकन अच्छे से फ्राई हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये | इसी तरह बाकी बचे हुए चिकन के पीसेज को फ्राई कर लीजिये | ( अंडा बिरयानी रेसिपी )

– एक पैन में 1 तेल का डाल कर गर्म कीजिये | जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब इसमें बारीक़ कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर मीडियम आंच पर भुन लीजिये |

– अब इसमें टोमेटो सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं |

– अब इसमें फ्राई किया हुआ चिकन लॉलीपॉप डाल दीजिये और इसे चलाते हुए या टॉस करते हुए अच्छे से मिला लीजिये |

– गैस को बंद कर दीजिये और इसमें स्प्रिंग अनियन इसे मिला लीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट चिकन लॉलीपॉप ( Chicken Lollipop Recipe ) |

– अब इसे सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व लीजिये और खुद भी खाकर इसका आनंद लीजिये | ( अंडा करी रेसिपी )

1/5 - (1 vote)

Leave a Comment