भिंडी की सब्जी | Bhindi ki Sabji Recipe in Hindi

Bhindi ki Sabji Recipe in Hindi भिंडी की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होती है | भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे सभी भारतीय लोग बहुत पसंद करते है और इस सब्जी को बड़े शौक से खाते है |

आज मैं आपके लिए Bhindi ki Sabji की रेसिपी लेकर आया हूँ | भिंडी की सब्जी को बनाना बहुत ही आसान है | लेकिन आप भिंडी की सब्जी बनाते समय अगर इन खास बातों का ध्यान रखेंगे तो भिंडी की सब्जी और भी स्वादिष्ट, मजेदार और करारी बनेगी |

मुझे उम्मीद है की आपको और आपके घर वालों को ये भिंडी की सब्जी की रेसिपी बहुत पसंद आएगी | तो चलिए फिर बिना देर किये Bhindi ki Sabji बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Bhindi ki Sabji

  • भिंडी —– 500 ग्राम
  • प्याज —– 2 ( लम्बाई में कटे हुए )
  • लहसुन —– 5 से 6 ( बारीक़ कटी हुई )
  • सरसों का तेल —– 4 बड़े चम्मच
  • जीरा —– 1 छोटा चम्मच
  • हिंग —– 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • गर्म मसाला —– 1/2 चम्मच
  • आमचूर पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

भिंडी की सब्जी | भिंडी की सब्जी कैसे बनाते हैं? | भिंडी की सब्जी कैसे बनाये | भिंडी की सब्जी कैसे बनती है | भिंडी की सब्जी बनाने का तरीका |

भिंडी की सब्जी बनाने की विधि – How to Make Bhindi ki Sabji

– भिंडी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को पानी से धो लीजिये |

– फिर भिंडी को एक सूती कपड़े से अच्छे से पोंछ कर लीजिये | ( करेले की सब्जी कैसे बनाते है? )

– अब भिंडी के पीछे और आगे के हिस्से को काट कर हटा दीजिये और भिंडी को टुकड़ो में काट लीजिये |

– अब एक कड़ाही में 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये |

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गर्म तेल में हिंग और जीरा डालकर भुन लीजिये |

– जैसे ही जीरा चटकने लगे तब इसमें कटा लहसुन डालकर भुन लीजिये |

– जब लहसुन अच्छे से भुन जाए तब इसमें कटी भिंडी डाल दीजिये और भिंडी को 5 मिनट तक पकाएं |

– 5 मिनट के बाद इसमें कटी प्याज डाल दीजिये | ( कटहल की सब्जी )

– इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, गर्म मसाला और नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिये |

– हमे भिंडी की सब्जी को ढककर नहीं पकाना है |

– अब गैस की आंच को मीडियम लो कर दीजिये और मीडियम लो आंच पर सब्जी को 20 मिनट तक पकाएं | ( बीच बीच में सब्जी को चलाते रहे नहीं तो सब्जी जल जाएगी )

– 20 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट भिंडी की सब्जी | ( लौकी चना दाल की सब्जी )

– अब गरमा गरम् Bhindi ki Sabji को सर्विंग कटोरी में डालकर रोटी, पूरी और परांठे के साथ परोसिये और खुद भी खाइए |

2/5 - (2 votes)

Leave a Comment