भेल पुरी रेसिपी | Bhel Puri Recipe in Hindi | भेल पुरी

Bhel Puri Recipe in Hindi भेल पूरी भारत की फेमस चाट में से एक है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है | आज मैं आपको घर पर मुंबई स्टाइल भेल पूरी बनाना सिखाऊंगा | जो फटाफट बनकर तैयार हो जाती है |

भेल पूरी मुंबई की बहुत ही लोकप्रिय चाट है | स्ट्रीट साइड चाट खाना सभी लोगों को बहुत पसंद होता है | भेल पूरी को आप कम से कम 5 मिनट में बनाकर खा सकते है तो चलिए अब रहा नहीं जाता बिना देर किया बनाना शुरू करते है मुंबई स्टाइल Bhel Puri Recipe |

आवश्यक सामग्री (Bhel Puri Ingredients)

  • मुरमुरा = 5 कप
  • मूंगफली = 5 चम्मच (फ्राई की हुई)
  • सेव नमकीन = 5 से 6 चम्मच
  • पापड़ी = 5 से 6
  • मिक्स नमकीन = 5 चम्मच
  • चना दाल नमकीन = 5 चम्मच
  • प्याज़ = 1 मीडियम साइज का बारीक काट लें
  • टमाटर = 1 मीडियम साइज का बारीक काट लें
  • हरी मिर्च = 2 बारीक काट लें
  • उबला आलू = 1 छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें
  • चाट मसाला = 1 छोटे चम्मच
  • नमक = स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया = 2 चम्मच बारीक काट लें
  • निम्बू का रस = 1 चम्मच
  • मीठी चटनी = 2 चम्मच
  • हरी चटनी = 2 चम्मच
  • लाल मिर्च लहसुन की चटनी = 2 चम्मच
  • तेल = 1 छोटा चम्मच

भेल पूरी बनाने की विधि (Bhel Puri Recipe)

– घर पर मुंबई स्टाइल भेल पुरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लीजिये उसमें 1 छोटा चम्मच तेल का डालकर गैस पर रख दीजिये | फिर इसमें मुरमुरा दीजिये और गैस की आंच को मीडियम लो करके इसे अच्छे से क्रिस्पी होने तक भून लिजिये ।

– जब जब मुरमुरा अच्छे से क्रिस्पी हो जाए और इसमें हल्का सा सुनहरा कलर आ जाएँ तब गैस को बंद कर दीजिये और मुरामुरा को एक बड़े से बाउल में निकाल लिजिये ।

– अब मुरमुरा में पापड़ी को तोड़कर यानि चुरा करकर डाल दीजिये |

– फिर इसमें 5 चम्मच फ्राई मूंगफली के डाल दीजिये |

– फिर इसमें 5 चम्मच मिक्स नमकीन के डाल दीजिये |

– फिर इसमें 5 चम्मच चना दाल नमकीन के डाल दीजिये |

– फिर इसमें 1 मीडियम साइज का बारीक़ कटा हुआ प्याज और 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिये |

– फिर इसमें 1 मीडियम साइज का बारीक़ कटा हुआ टमाटर डाल दीजिये |

– फिर 1 उबले आलू के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये और इसमें डाल दीजिये |

– फिर इसमें स्वादानुसार नमक और 1 छोटा चम्मच चाट मसाला डाल दीजिये |

– फिर इसमें 2 चम्मच मीठी चटनी, 2 चम्मच हरी चटनी और 2 चम्मच लाल मिर्च लहसुन की चटनी के डाल दीजिये |

– फिर इसमें नींबू का रस और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिये |

– अब इस सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लीजिये | तैयार है घर पर मुंबई स्टाइल भेल पूरी |

– अब भेल पूरी को एक प्लेट में निकाल लीजिये और इसके ऊपर सेव नमकीन डाले और साइड में 2 पापड़ी रखकर सर्व कीजिये |

सुझाब

– Bhel Puri को आप जब भी बनाएँ उसे तब ही खा लें, कुछ देर रखकर खायेंगे तो इसमें नमी आ जाएगी और भेल पूरी खाने का मजा नहीं आएगा |

– भेल पूरी में आप अपने स्वाद के अनुसार सेब नमकीन, मिक्स नमकीन, हरी चटनी, मीठी चटनी, लाल मिर्च लहसुन की चटनी की कम या ज्यादा डाल सकते है |

ये मजेदार रेसिपीज भी आपके लिए है |

Bhel Puri Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time5 minutes
Total Time15 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian
Keyword: Bhel Puri Banane ka Tarika, Bhel Puri Banane ki Vidhi, Bhel Puri in Hindi, Bhel Puri Recipe, Bhel Puri Recipe in Hindi
Servings: 6
5/5 - (1 vote)

Leave a Comment