पोहा रेसिपी | Poha Recipe in Hindi

Poha Recipe in Hindi सुबह नाश्ते में खाया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट और मजेदार दिश है पोहा | पोहा एक ऐसी दिश है जिसे लोग सुबह नाश्ते में खाना बहुत पसंद करते है | वैसे को आप पोहे जब चाहे तब बनाकर खा सकते है लेकिन ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में खाते है |

Poha Recipe बनाना बहुत ही आसान है इसे आप बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार कर सकते है | आप भी निचे दी गई रेसिपी को फॉलो करके आसानी से घर पर पोहा बना कर अपने घर वालों में परोस पर सबको खुश कर सकते है | तो चलिए फिर बिना देर लिए Poha Recipe in Hindi शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Poha Recipe in Hindi

  • पोहा —– 2 कप
  • प्याज —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • आलू —– 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च —– 2 बारीक़ कटी हुई
  • चीनी —– 2 छोटे चम्मच
  • राई —– 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा —– 1/2 छोटा चम्मच
  • मूंगफली के दाने —– 2 चम्मच
  • करी पत्ता —– 8 से 9
  • हल्दी पाउडर —– 1/4 छोटा चम्मच
  • नींबू —– 1
  • तेल —– 2 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • सेव नमकीन —– 2 चम्मच सजावट के लिए

पोहा रेसिपी | पोहा कैसे बनाये | पोहा कैसे बनाते हैं | पोहा बनाने का तरीका | Recipe for Poha | Poha Recipe hindi |

पोहा बनाने की विधि – How to make Poha Recipe

– पोहा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी छलनी लीजिये उसमें पोहे को डालकर 2 बार अच्छी तरह से धो लीजिये |

– जब पोहे में से सारा पानी निकल जाए तब उसमें नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिला लीजिये और पोहे को एक तरह रख दीजिये |

– अब एक कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कीजिये | ( ढोकला रेसिपी )

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गर्म तेल में राई डाल दीजिये | जब राई फूटने लगे तब इसमें जीरा डाल कर भुन लीजिये |

– अब इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और मूंगफली के दाने डाल दीजिये और इसे तब तक पकाइए जब तक की मिर्च कुरकुरी न हो जाये (यानि इसे लगभग आधा मिनट तक पकाइए)

– अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दीजिये और प्याज को चलाते हुए सुनहरा होने तक भुन लीजिये |

– जब प्याज हल्का गुलाबी रंग का हो जाये तब इसमें कटा हुआ आलू और थोडा सा नमक डाल दीजिये | (नमक सिर्फ आलू के लिए ही डाले | नमक डालने से आलू जल्दी से गल जायेगा)

– इसे अच्छे से मिला लीजिये | अब इसे ढक्कन से ढककर दीजिये और आलू नरम होने तक पकने दीजिये | (आलू को नरम होने में लगभग 6 से 7 मिनट का समय लगेगा)

– अब इसमें हल्दी पाउडर डाल दीजिये और इसे मिलाते हुए लगभग 1 मिनट तक पकाएं |

– अब इसमें भिगोया हुआ पोहा डाल दीजिये और इसे अच्छी तरह से मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये |

– 2 से 3 मिनट पकने के बाद अब इसमें नींबू का रस और कटा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिये |

– अब गैस को बंद कर दीजिये लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट पोहा | ( उपमा कैसे बनाएं )

– अब पोहा को एक प्लेट में डालकर इसके ऊपर थोड़ी सी सेव नमकीन से गार्निश करके सर्व करे और खुद भी खाएं |

4/5 - (2 votes)

Leave a Comment