पाइनएप्पल जूस बनाने का तरीका | Pineapple Juice Recipe In Hindi

Pineapple Juice Recipe In Hindi पाइनएप्पल जूस स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है | Pineapple Juice पिने से मन तरोताजा हो जाता है | आज हम आपको पाइनएप्पल जूस बनाने की रेसिपी बता रहे है |

गर्मी का सीजन शुरू हो चूका है गर्मियों में जूस की दूकान में पाइनएप्पल का जूस बड़ी आसानी से मिल जाता है पर आज मैं आपको घर पर पाइनएप्पल जूस ( Pineapple Juice Recipe ) बनाना बताऊंगा | घर पर पाइनएप्पल जूस बनाना बहुत आसान है तो चलिए फिर बनाते है पाइनएप्पल जूस रेसिपी |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Pineapple Juice Recipe

  • अनानास ( पाइनएप्पल ) —— 1
  • चीनी —– 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक —– आधा छोटा चम्मच
  • पानी —– 1 गिलास
  • बर्फ के टुकड़े —– 6 से 7

पाइनएप्पल जूस बनाने की विधि ( How to Make Pineapple Juice recipe )

– पाइनएप्पल का जूस बनाने के लिए सबसे पहले अनानास के उपर और निचे के हिस्से को काट लीजिये और अनानास के छिलके छील लीजिये |

– अब अनानास को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये | ताकि मिक्सी में पिसते समय आसानी से पीसकर जूस बन जाये |

– एक मिक्सी का जार लीजिये उसमें अनानास के टुकड़े, चीनी, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, एक पानी का गिलास और बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये | ( तरबूज का जूस )

– अब जार का ढक्कन लगाकर अच्छे से पीस लीजिये |

– पिसने के बाद उसे छननी से अच्छे से छान लीजिये |

– अब एक गिलास लीजिये उसमें थोड़े से टुकड़े बर्फ के डालकर फिर उसमें जूस डाल दीजिये | ( बेल का शरबत कैसे बनाते है? )

– तैयार हो चूका है ठंडा ठंडा पाइनएप्पल जूस | इसे अपने घर वालो में परोसे और तपती गर्मी में ठंडे ठंडे पाइनएप्पल जूस का लुप्त उठाइए |

Rate this post

Leave a Comment