चॉकलेट आइसक्रीम बनाने का तरीका | Chocolate Ice Cream Recipe in Hindi

Chocolate Ice Cream Recipe in Hindi आइसक्रीम बच्चे हो या बड़े सभी बहुत पसंद करते है | आइसक्रीम बाजार मे बड़ी ही आसानी से मिल जाती है पर जब आइसक्रीम को घर पर बनने के बात आती है तो अच्छे अच्छे हार मान जाते है उन्हें लगता है आइसक्रीम को घर पर बनाना बहुत कठिन काम है | बल्कि ऐसा बिलकुल भी नही है आइसक्रीम को घर पर बनाना बहुत आसान है | आज हम आपको घर पर चॉकलेट आइसक्रीम ( Chocolate Ice Cream Recipe ) बनाने की विधि बता रहे है | इसे बच्चे हो या बड़े सभी बड़े चाव से खाते है |

चॉकलेट आइसक्रीम खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है इसे घर पर बनाना उतना ही आसान होता है | चॉकलेट आइसक्रीम ( Recipe of Chocolate Ice Cream ) को बनाने के ज्यादा समय नहीं लगता बस इसे फ्रिज में जमाने के लिएय 7 से 8 घंटे लगते है |

तो आइये फिर chocolate ice cream recipe बनाना शुरू करते है | जब भी बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद्द करे तो उन्हें घर पर ही बनी चॉकलेट आइसक्रीम ( Chocolate Ice Cream ) परोसे |

आवश्यक सामग्री ( Chocolate Ice Cream Recipe )

  • कंडेंस्ड मिल्क —– 1 कप ( कटोरी )
  • गाढ़ी क्रीम —– 2 कटोरी
  • कोको पाउडर —– 2 चम्मच

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि ( Homemade Chocolate Ice Cream )

– चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क लीजिये उसमें कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये |

– अब हमे क्रीम को व्हिप करना है क्रीम को व्हिप करने के लिए 2 बड़े कटोरे लीजिये | एक में थोड़ा सा पानी और बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और दुसरे कटोरे में क्रीम डालकर कटोरे को बर्फ वाले कटोरे के उपर रख दीजिये |

– अब Hand Mixer Beater से क्रीम को 5 मिनट तक बीट कीजिये | ( कॉफ़ी आइसक्रीम रेसिपी )

– जैसे जैसे क्रीम बीट होगी वैसे वैसे आप देखेंगे क्रीम अच्छे से गाढ़ी हो जाएगी और फूलकर दुगनी हो जाएगी उस समय क्रीम आइसक्रीम बनाने के लिए एकदम तैयार है |

– व्हिप क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर के मिश्रण को डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये | ( सूजी के अप्पे )

– अब चॉकलेट आइसक्रीम के इस मिश्रण को बाउल में से निकालकर एक कंटेनर में डाल दीजिये और इसे हल्का सा हिला लीजिये ताकि मिश्रण चारो कोनो में अच्छे से फैल को जाये |

– अब आइसक्रीम के कंटेनर को 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये |

– 7 से 8 घंटे के बाद चॉकलेट आइसक्रीम को फ्रिज में से बाहर निकालिए | सर्व करने के लिए तैयार है चॉकलेट आइसक्रीम | ( मैंगो शेक रेसिपी )

– चॉकलेट आइसक्रीम को एक कटोरी में निकालकर अपने घर में बड़ो और बच्चो में परोसिए |

Rate this post

Leave a Comment