कॉफ़ी आइसक्रीम रेसिपी | Coffee Ice Cream Recipe

जैसा की आप सभी जानते है गर्मियाँ शुरू हो चुकी है और गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाना सभी को बहुत पसंद होता है | अगर आइसक्रीम घर में बनी हो तो क्या ही कहने है | आज मैं आपको Coffee Ice Cream बनाना बताऊंगा |

कॉफ़ी आइसक्रीम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | कॉफ़ी आइसक्रीम ( Coffee Ice Cream ) को घर पर बनाना बहुत आसान है | अगर आपने एक बार इस तरीके से घर पर आइसक्रीम बना ली तो आप हर बार घर पर ही आइसक्रीम बनाएंगे |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Coffee Ice Cream Recipe

  • फ्रेश क्रीम —– 1 कटोरी ( 250 ml )
  • कंडेंस मिल्क —– आधी कटोरी ( कप )
  • कोको पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • कॉफ़ी पाउडर —– 1 चम्मच
  • चोको चिप —– 2 बड़े चम्मच

कॉफ़ी आइसक्रीम बनाने की विधि – How to Make Coffee Ice Cream

– कॉफ़ी आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कंडेंस मिल्क को कटोरी में लीजिये इसमें कोको पाउडर और कॉफ़ी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– अब ठंडी फ्रेश क्रीम को एक बड़े कटोरे में डालकर इलेक्ट्रॉनिक बीटर से 3 मिनट तक अच्छे से बीट कर लीजिये |

– 3 मिनट बीट करने के बार क्रीम गाढ़ी को कर फुल जाएगी अब इसमें कंडेंस मिल्क और कॉफ़ी पाउडर के मिक्चर को दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये | ( बेल का शरबत )

– अब इसे फिर से इलेक्ट्रॉनिक बीटर से 2 मिनट तक बीत कर लीजिये | जिससे क्रीम अच्छे से गाढ़ी हो जाएगी और फुल जाएगी |

– कॉफ़ी आइसक्रीम का मिश्रण अच्छे से व्हिप होकर तैयार है | अब लिक्विड कॉफ़ी आइसक्रीम को एक एयर टाईट कंटेनर या डिब्बे में डाल दीजिये और डिब्बे को थोड़ा सा हिलाइए जिससे लिक्विड आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाये | ( मैंगो शेक रेसिपी )

– अब आइसक्रीम के उपर चोको चिप डालकर डिब्बे का ढक्कन बंद कर दीजिये | अब इसे 9 से 10 या पूरी रात के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दीजिये |

– तय समय कॉफ़ी आइसक्रीम को फ्रिज से बाहर निकालकर डिब्बे का ढक्कन खोले | ( ऐसे बनाते है तरबूज का जूस )

– अब कॉफ़ी आइसक्रीम को एक सर्विंग बर्तन में निकाले और ठंडी ठंडी स्वादिष्ट कॉफ़ी आइसक्रीम ( Coffee Ice Cream in Hindi ) को अपने घर वालों में सर्व कीजिये |

अगर आपके पास इलेक्ट्रॉनिक बीटर नहीं है तो आपके इसे यहाँ से खरीद सकते है Buy Electric Beater

Rate this post

Leave a Comment