अनार का रायता | Anar ka Raita in Hindi | Pomegranate Raita Recipe

Anar ka Raita Recipe in Hindi – अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है | इसलिए आज हम आपको अनार का रायता की रेसिपी बता रहे है | अनार का रायता ( Anar Raita Recipe ) एक बहुत ही आसन रेसिपी है | जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार करके परोस सकते है |

अनार का रायता ( Anar ka Raita ) हेल्दी व् पौष्टिक होने के साथ साथ बहुत स्वादिष्ट होता है | जिसे आप व्रत में भी बना सकते है | तो आइये फिर जाने अनार का रायता कैसे बनता है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Anar ka Raita

  • दही —– 2 कटोरी ( आधा किलो )
  • आनार के दाने —– 1 कटोरी
  • भुना जीरा पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– एक चुटकीभर
  • चाट मसाला —– आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक या सेंधा नमक —– स्वादानुसार
  • चीनी —– जरूरत पड़ने पर या एक छोटा चम्मच
  • 1 पुदीना की पत्ती सजावट के लिए

अनार का रायता बनाने की विधि ( How to Make Pomegranate Raita )

– अनार का रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बड़े कटोरे में डालकर अच्छे से फैंट लीजिये |

– फिर इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला लाल मिर्च पावडर और थोड़ी से चीनी मिक्स कर लीजिये |

– जब चीनी दही में अच्छे से घुल जाये तो इसमें अनार के दाने डालकर दीजिये | ( बूंदी का रायता कैसे बनाये )

– अब इस अनार के रायता को एक कटोरी या सर्विंग बर्तन में डाल दीजिये और इसके ऊपर पुदीना के पत्ते और अनार  के कुछ दाने डालकर सजा दीजिये |

– लीजिये बनकर तैयार है एकदम स्वादिष्ट व् मजेदार अनार का रायता ( Anar ka Raita ) | इसे आप अभी परोस सकते है भीं तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा होने के बाद परोसिएं | ( व्रत के इए बनाये फलाहारी चटनी )

– अनार के रायता को आप व्रत वाले दिन भी बनाकर खा सकते है बस आपको इसमें काले नमक की जगह सेंधा नमक डालना है और चाट मसाले की जगह भुना जीरा पाउडर डालना है |

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment