चिकन पकौड़ा रेसिपी | Chicken Pakora Recipe in Hindi

Chicken Pakora Recipe in Hindi नॉन वेज खाने वाले लोग चिकन ओए चिकन से बनने वाली अलग अलग पकवान खाना बहुत पसंद करते है | ऐसे ऐसे ही आज हम आपके लिए चिकन पकौड़ा की रेसिपी (Chicken Pakora Recipe) लेकर आये है |

चिकन पकौड़ा खाने में जितने स्वादिष्ट और लाजबाब होता है इन्हें बनाना भी उतना ही आसान होता है | यकीन मानिये अगर आपने एक बार चिकन पकौड़ा खा लिया तो आपका मन बा बार इसे खाने के लिए करेगा | तो चलिए फिर बिना देर किस किये Chicken Pakora बनाना शुरू करते है |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Chicken Pakora Recipe

  • चिकन —– 500 ग्राम
  • बेसन —– 2 बड़े चम्मच
  • मैदा —– 2 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर —– 2 चम्मच
  • अदरक का पेस्ट —– 1/2 चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट —– 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च —– 2 बारीक़ कटी हुई
  • सिरका —– 1 चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • तेल —– चिकन पकौड़ा को तलने करने के लिए

चिकन पकौड़ा बनाने की विधि – How to Make Chicken Pakora

– चिकन पकौड़ा बनाने के लिए मैनें 500 ग्राम चिकन लिया है | तो अब सबसे पहले चिकन के छोटे छोटे पीस कर लीजिये फिर चिकन को 3 से 4 बार अच्छी तरह से धोकर एक बड़े कटोरे में निकाल लीजिये |

– इसके बाद इसमें 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच मैदा, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच वसिरका और स्वादानुसार नमक डालें |

– अन इसे अच्छे से मिला लीजिये | फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं |

– अब कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | (चिकन करी कैसे बनाते है? )

– जब तेल गर्म हो जाये तो एक एक करके जितने पीस कढ़ाई में आ जाएँ उतने चिकन के पीस को गर्म तेल में डाल दीजिये और मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलिए |

– जब चिकन पकौड़ा अच्छे से फ्राई होकर सुनहरा हो जाये इसे एक प्लेट में निकाल लीजिये |

– इसी तरह सभी चिकन पकोड़ा को तलकर प्लेट में निकाल लीजिये और गैस को बंद कर दीजिये |

– लीजिये तैयार है बनकर स्वादिष्ट चिकन पकौड़ा | (चिकन 65 रेसिपी)

– अब चिकन पकौड़ा को प्लेट में डालकर हरी मिर्च और कटी पत्ता से सजाकर चटनी के साथ परोसें |

1/5 - (1 vote)

Leave a Comment