काबुली चना चाट बनाने की विधि | Chana Chaat Recipe in Hindi

Kabuli Chana Chaat Recipe काबुली चना चाट रेसिपी एक बहुत ही स्वादिष्ट चाट रेसिपी हैं जो खाने में चटपटी व् मजेदार होती है आपने काबुली चने की सब्जी हो कई बार खाई होगी पर आज काबुली चना चाट खाइए | जिसे बनाना बहुत ही आसान है | तो आइये देखते है चना चाट ( Chana Chaat ) बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Chana Chaat

  • काबुली चने —– 2 कप ( रातभर पानी में भिगोएं हुए )
  • प्याज —– 2 मीडियम आकार के ( बारीक़ कटे हुए )
  • टमाटर —– 2 आकार के ( बारीक़ कटे हुए )
  • हरी मिर्च —– 1 महीम कटी हुई
  • चाट मसाला —– 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस —– 4 बड़े चम्मच
  • काला नमक —– स्वादानुसार या ( 1 छोटी चम्मच )
  • नमक —– स्वादानुसार
  • हरा धनिया —– आधा छोटा कप बारीक़ कटा हुआ

चना चाट की विधि – Kabuli Chana Chaat Recipe

Chana Chaat Recipe बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर ले और उसमें काबुली चने और 4 कप पानी के डालकर गैस पर रखकर 4 सिटी आने तक उबाल लीजिए |

4 सिटी आने के बाद गैस को बंद के दे और कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद चनो को पानी से अलग कर दे | ( अमरुद चाट कैसे बनाये )

अब काबुली चना को एक बड़े कटोरे में डालकर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डालकर एक बार मिला लीजिए |

फिर इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, नमक, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं |

लीजिए बनकर तैयार है एकदम चटपटी व् स्वादिष्ट काबुली चना चाट ( Chaat Recipe ) इसे सर्व करें |

सुझाब

आप चना चाट रेसिपी ( Chana Chaat Recipe ) को और चटकीला बनाने के लिए इसमें 2 चम्मच इमली का पानी मिला सकते है |

 

Rate this post

Leave a Comment