अनार का जूस बनाने का तरीका | Anar Ka Juice Recipe In Hindi

अनार का जूस ( Anar Ka Juice Recipe In Hindi ) एक बहुत ही स्वादिष्ट हेल्दी व् पौष्टिक जूस होता है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | अनार के जूस को घर पर बनाना बहुत आसान है | आज हम आपको घर पर बिना जूसर की मदद से एकदम साधारण तरीके से शुद्ध अनार का जूस ( Anar ka Juice ) कैसे बनाते है बतायेंगे |

गर्मी में जब आपके घर मेहमान आये तो आप उनको अनार का जूस ( Anar Ka Juice ) बनाकर पिला सकते है | तो आइये जानते है अनार का जूस बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री ( Ingredinets For Anar Ka Juice )

  • अनार के दाने —– 2 कटोरी ( कप )
  • काला नमक —– आधा छोटा चम्मच
  • पानी —– आधा कप

अनार का जूस बनाने की विधि

– अनार का जूस बनाने के लिए सबसे पहले अनार को पानी से अच्छे से धो लीजिये फिर चाकू की सहायता से अनार के छिलके छीलकर दाने निकाल लीजिये |

– अब एक मिक्सी का जार लीजिये और अनार के दाने को मिक्सी के जार में डालकर साथ में आधा कप पानी का डालकर जार का ढक्कन बंद कर दीजिये | ( बेल का शरबत )

– अब मिक्सी को 1 से 2 सेकेंड चलाये फिर बंद कर दीजिये ऐसा 2 से 3 बार कीजिये |

– लगातार मिक्सी चलाने से अनार के बीच पीस जायेंगे जिससे जूस हल्का हल्का कडवा हो जायेगा और जूस का कलर भी सफेद हो जायेगा इसलिए हमे मिक्सी को रुक रुक के चलाना है जिससे अनार का पल्प बीजों से अलग होकर अच्छे से पिस जायेगा |

– पिसने के बाद जूस को एक बर्तन में छननी से छान लीजिये और चम्मच की सहायता से पल्प और अच्छे से दबा दबा कर सारा जूस निकाल लीजिये | ( तरबूज का जूस कैसे बनाये? )

– अब जूस में काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |

– जूस को सर्व करने के लिए एक अच्छे से गिलास में जूस को डाल दीजिये |

– पिने के लिए तैयार है स्वादिष्ट व् हेल्दी अनार का जूस |

4.9/5 - (30 votes)

Leave a Comment