आम का अचार | Mango Pickle | Aam Ka Achar Recipe in Hindi

नमस्ते जी, आज मैं आपको घर पर आम का अचार बनाने की विधि बताऊंगा | Aam Ka Achar खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होता है | बच्चे हो या बड़े सभी आम के अचार को बहुत पसंद करते है |

आम का अचार ( Mango Pickle ) बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन भारत के ग्रामीण इलाकों में आज भी आम का अचार घर में ही बनाया जाता है | आम के अचार को बनाने में थोड़ा सा समय ज्यादा लगता है लेकिन एक बार आपने घर पर Aam Ka Achar बना लिया तो आप इसे 2 से 3 साल तक इस्तेमाल कर सकते है |

तो चलिए बिना देर किए आम का अचार बनाना शुरू करते हैं | आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके घर पर आसानी से Aam Ka Achar बना सकते हैं |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Aam Ka Achar

  • आम —– 2 किलोग्राम ( अचार वाले आम )
  • सरसों का तेल —– 500 ग्राम
  • मेथी —– 50 ग्राम
  • राई —– 100 ग्राम
  • सूखे धनिया के बीज —– 50 ग्राम
  • सुखी लाल मिर्च —– 3 से 4
  • नमक —– 200 ग्राम
  • हल्दी पाउडर —–2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 3 बड़े चम्मच
  • सौंफ —– 1 बड़ा चम्मच ( दरदरी पीसी हुई )
  • कलौंजी —– 1 बड़ा चम्मच

आम का अचार | आम का अचार कैसे बनता है | आम का अचार कैसे बनाते हैं | आम का अचार बनाने का तरीका | आम का अचार कैसे बनाये |

आम का अचार बनाने की विधि – How to Make Aam Ka Achar

Aam Ka Achar बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर एक कपड़े से पोंछ लीजिये | फिर आम को चाकू या डराटी की सहायता से आम को मन चाहे टुकड़ों में काट लीजिये और गुठलियों को निकाल दीजिये |

– अब आम के टुकड़ो को एक बड़े बाउल में डालें फिर इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 100 ग्राम नमक डालकर अच्छी तरह मिलाइये और इसे ढककर 10 से 12 घंटे के लिए रख दीजिये |

– 12 घंटे के बाद आप देखेंगे आम ने पानी छोड़ा होगा | अब आम के टुकड़ों में से सारे पानी को एक दुसरे बाउल में निकालकर अलग रख लीजिये | ( नींबू का अचार )

– अब आम के टुकड़ों को एक सूती कपड़े पर फैलाकर 3 से 4 घंटे के लिए धूप में सूखने के लिए रख दीजिये | ( हमें आप के टुकड़ो को ज्यादा नहीं सुखाना है और गर्मियों के दिनों में धुप अच्छी खिली होती है इस खिली धुप में 3 से 4 घंटो में आम के टुकड़ो का सारा पानी अच्छे से सुख जायेगा | )

– अब एक पैन में राई, मेथी, धनिया के बीज और सोंफ डालकर मीडियम लो आंच पर 15 से 20 सेकेंड भुन लीजिये |

– तय समय के बाद गैस बंद कर दीजिये और मसाले को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिये |

– जब मसाले ठंडे हो जाये तब इन्हें मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीसकर एक कटोरी में निकालकर रख लीजिये | ( मैंगो शेक रेसिपी )

– अब पैन में 500 ग्राम तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये | जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तब गैस को बंद कर दीजिये और तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये |

– आम के टुकड़े अच्छे से सूख गए हैं, अब आम के टुकड़ों को एक बड़े परात में डालिये और फिर इसमें पिसा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कलौंजी, नमक और 250 ग्राम गरम तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये |

– अब अचार को एक कांच की बर्नी में भर दीजिये फिर इसमें बाकी बचा हुआ गर्म तेल डाल दीजिये और बर्नी का ढककर बंद कर दीजिये | ( आमरस कैसे बनायें )

– लीजिये तैयार है बनकर आम का आचार ( Aam Ka Achar ) | अब अचार को रोजाना 4 से 5 दिन तक धुप में रखें |

– 15 से 20 दिनों के बाद आपका आप आम के अचार को खाना शुरू कर सकते है |

2.5/5 - (11 votes)

1 thought on “आम का अचार | Mango Pickle | Aam Ka Achar Recipe in Hindi”

Leave a Comment