अंडा पकोड़ा रेसिपी | Egg Pakora Recipe in Hindi

Egg Pakora Recipe in Hindi – अंडा पकोड़ा एक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार स्नैक्स है | जो खाने बहुत ही बढ़िया लगता है | अंडे से बहुत सी रेसिपीज बनाई जाती है जैसे की आमलेट, अंडा भुर्जी, अंडा करी, अंडा कोरमा इत्यादि | पर आज हम आपको अंडा पकोड़ा ( Egg Pakora Recipe ) बानने की रेसिपी बता रहे है |

जो लोग अंडा ( Egg ) खाना पसंद करते है वो लोग अंडा पकोड़ा ( Anda Pakora Recipe ) बड़े ही शौक से खाते है | इसे बनाना बेहद आसान है अंडा पकोड़ा बनाने में बहुत कम समय लगता है | तो सोच क्या रहे हो आज ही Egg Pakora Recipe in Hindi बनाएं | अगर आपको भी हमारे जैसे एकदम व् स्वादिष्ट क्रिस्पी अंडा पकोड़ा ( Egg Pakora ) रेसिपी बनानी हो तो इसम रेसिपी को ध्यान से पूरा पढ़े |

आवश्यक सामग्री ( 3 से 4 लोगों के लिए ) – Ingredients For Egg Pakora Recipe in Hindi

  • अंडे —– 4 से 5 उबले हुए
  • बेसन —– आधा कप या कटोरी
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • अजवाइन —– 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार
  • पानी —– प्रयोगानुसार
  • तेल —– तलने के लिए

अंडा पकोड़ा बनाने की विधि ( How to Make Egg Pakora Recipe )

– अंडा पकोड़ा रेसिपी ( Egg Pakora Recipe ) बनाने के लिए सबसे पहले उबले अंडे के छिलके छीलकर बीच में से दो भागों को काट कर प्लेट में रख लीजिये |

– अब एक बड़े कटोरे में बेसन, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स लार लीजिये |

– अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल बना लीजिये | ( इस बात का ध्यान रखे घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज्यादा पतला )

– अंडा पकोड़ा तलने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गैस उपर गर्म होने के लिए रखें | (चिकन करी रेसिपी)

– जब तेल गर्म हो जाये तो गैस की आंच मीडियम लो करके उबले अंडे के टुकड़े को बेसन के घोल में डूबाकर गर्म तेल में डालकर तल लीजिये |

– जब अंडा पकोड़ा तलकर सुनहरा हो जाये तो एक प्लेट पर टिशुपेपर बिछाकर पकोड़े को तेल से बाहर प्लेट में निकालकर लीजिये |

– इसी तरह सभी उबले अंडो के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबाकर तेल में तलकर तैयार करके प्लेट में निकाल लीजिये |

– लीजिये बनकर है स्वादिष्ट व् मजेदार अंडा पकोड़ा रेसिपी |

– अंडा पकोड़ा ( Egg Pakora ) को परोसने के लिए इसमें आप टोमेटो सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमा गरम् परोसिएं | (चिकन पकोड़ा कैसे बनाते है?)

Rate this post

Leave a Comment