वड़ा पाव बनाने की सबसे आसान रेसिपी

आज हम आपके लिए मुंबई का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड वड़ा पाव की रेसिपी लेकर आये है |

जिसे बनाना बहुत ही आसान है | वड़ा पाव को छोटे हो या बड़े सभी बहुत पसंद करते है |

तो चलिए फिर बनाते है वड़ा पाव |

पाव - 4 पीस आलू - 2 उबले हुए बेसन - 1/2 कप राई - 1 छोटा चम्मच हिंग - 1 चुटकी करी पत्ता - 8 से 10 हरी मिर्च  - 2 बारीक़ कटी हुई अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच

सामग्री

हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच नमक तेल

सामग्री

चटनी के लिए तेल - 1 चम्मच सुखा नारियल - 1/2 कप मूंगफली के दाने - 2 चम्मच सफेद तिल - 1 छोटा चम्मच लहसुन - 8 से 10 कलियाँ लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच नमक

सामग्री

वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे एक  एक बाउल ले फिर उसमें बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर नमक और थोडा थोडा पानी डालकर मिलते हुए गाढ़ा घोल बना लें | 

स्टेप 1

घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला हो | तैयार घोल को एक तरफ रख दें |

स्टेप 2

अब एक कढ़ाई में तेल के डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें  |

स्टेप 3

जब तेल गर्म हो जाये टीवी इसमें राई और हिंग करी पत्ता डालकर भुन लीजिये |

स्टेप 4

फिर कटी हुई हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट चलाते हुए 2 मिनट मिनट तक पकाएं | 2 मिनट के बाद इसमें उबले आलू डालें |

स्टेप 5

फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें |

स्टेप 6

अब इसे चलाते हुए 5 मिनट तक पर पकाएं |

स्टेप 7

5 मिनट के बाद गैस बंद कर दीजिये और आलू मसाला को ठंडा होने के लिए छोड़ दें |

स्टेप 8

एक पैन 1 तेल का डालकर गैस कर गर्म होने के लिए रखे |

स्टेप 9

जब तेल गर्म हो जाये तब इसमें लहसुन डालकर हल्का सा भुने | फिर इसमें मूंगफली के दाने डालकर हल्का सा भुने | 

स्टेप 10

इसके बाद इसमें सफेद तिल डाले | जैसे ही तिल चटकने लगे तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सुखा नारियल डालकर मिला लें |

स्टेप 11

अब इसे चलाते हुए 2 मिनट तक भुन लें | 2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें और इसे जार में डालकर डालकर पीस लें |

स्टेप 12

तैयार चटनी को एक कटोरी में निकाल लें |

स्टेप 13

एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें | अब आलू के मिश्रण की छोटी छोटी 4 बॉल्स बना लें |

स्टेप 14

तेल के गर्म होते ही आलू की एक बॉल को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डाल दें |

स्टेप 15

अब इन्हें मीडियम लो पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें | जब वड़ा फ्राई हो जाए तो इन्हें बाहर एक प्लेट में निकाल लें |

स्टेप 16

अब पाव को चाक़ू से बीच में से काट लें फिर सुखी चटनी को पाव में डाल कर एक वड़ा को हल्का सा दबाकर पाव के बीच में रख दें |

स्टेप 17

लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट और वड़ा पाव |

स्टेप 18

कड़ाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी