घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सेव पूरी

आज हम आपके लिए सेव पूरी की रेसिपी बतायेंगे | Sev Puri खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है इसे बनाना भी उतना ही आसान होता है |

सेव पूरी एक बहुत ही फेमस चाट डिश है | तो चलिए फिर बिना देर किये घर पर सेव पूरी बनाना शुरू करते है |

पूरी - 10 से 12 (पानी पूरी वाली पूरी) काबुली चना - 1 कप प्याज - 1/2 बारीक़ कटा हुआ टमाटर - 1 बारीक़ कटा हुआ उबला आलू - 1 बारीक़ कटा हुआ हरी चटनी - 4 से 5 चम्मच

सामग्री

इमली की चटनी - 4 से 5 चम्मच भुना जीरा पाउडर - ऊपर छिडकने के लिए चाट मसाला - ऊपर छिडकने के लिए लाल मिर्च पाउडर - ऊपर छिडकने के लिए सेव - 100 ग्राम हरा धनिया - बारीक़ कटा हुआ

सामग्री

मैंने काबुली चना को उबालकर मैश कर लिया है |

नोट

सेव पूरी बनाने के लिए सबसे पहले सभी पूरीयों के बीच में से छेद करके एक प्लेट में सजाकर रख लीजिये |

स्टेप 1

अब सभी पूरी में थोडा सा उबला हुआ आलू डाल दीजिये | इसके बाद सभी पुरियो में थोड़ा थोडा रगड़ा (उबले हुए चने) डाल दीजिये |

स्टेप 2

इसके बाद इसमें थोड़ी थोड़ी हरी चटनी डाल दीजिये | फिर इसके ऊपर इमली की चटनी डाल दीजिये |

स्टेप 3

फिर इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज डाल दीजिये | फिर इसके ऊपर बारीक़ कटा हुआ टमाटर डाल दीजिये |

स्टेप 4

फिर इसके ऊपर रगड़ा डाल दीजिये | अब इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला छिड़क दीजिये |

स्टेप 5

इसके बाद इसके ऊपर सेव और कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिये |

स्टेप 6

लीजिये बनकर तैयार है स्वादिष्ट और लाजबाब सेव पूरी सर्व करने के लिए |

स्टेप 7

दही भल्ला बनाने की आसान रेसिपी