वेज पुलाव खाने में बहुत स्वादिष्ट व् लाजबाब होता है | पुलाव अक ऐसी  डिश है जिसे बनाना बहुत आसान है |

आज मैं आपको वेज पुलाव की रेसिपी बता रहा हूँ पुवाल को आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते है |

वेज पुलाव में ताजी हरी सब्जियां डालकर बनाया जाता है | तो चलिए बनाते है पुलाव रेसिपी |

बासमती चावल - 1 कटोरी, तेल, लॉन्ग, तेज पत्ता, दालचीनी, प्याज, टमाटर, आलू, फूलगोभी, गाजर, हरे मटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा धनिया

सामग्री

पुलाव बनाने के लिए सबसे बासमती चावल को अच्छे से धो ले | फिर चावल को 20 मिनट के लिए पानी मे भिगोकर रख दे |

स्टेप 1

सारी सब्जियों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ो में काट ले | अब एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गर्म करे |

स्टेप 2

अब गर्म तेल में जीरा, लॉन्ग, दालचीनी, तेजपत्ता डालकर, भुन ले | अब इसमें कटी प्याज डालकर चलाते हुए भुन ले |

स्टेप 3

जब प्याज पककर हल्के सुनहरे हो जाये तब इसमें टमाटर डाल दे और टमाटर को चलाते हुए 3 मिनट तक भुन ले |

स्टेप 4

अब इसमें कटी हरी सब्जियां डाल दे और सब्जियों को चलाते हुए 5 मिनट तक भुन ले | अब इसमें चावल डाल दे और चावल को भी 3 मिनट चलाते हुए भुन ले |

स्टेप 5

इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,नमक  और 2 कप पानी के डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | अब कुकर का ढक्कन बंद कर दे

स्टेप 6

अब मीडियम लो आंच पर 4 सिटी आने तक पकने दे | 4 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे |

स्टेप 7

प्रेशर निकने के बाद कुकर का ढक्कन खोले | गरमा गरम् पुलाव को प्लेट में निकालकर सर्व करे |

क्या आप स्वादिष्ट व् मजेदार खाने के शौकीन है तो आप Swadisht Recipes पर विजेट कर सकते है |

क्या आप स्वादिष्ट व् मजेदार खाने के शौकीन है तो आप Swadisht Recipes पर विजेट कर सकते है |