नमकीन चावल को बच्चो से लेकर बड़े सभी खाने में बहुत पसंद करते है | नमकीन चावल खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है |

आज हम आपके लिए नमकीन चावल की रेसिपी लेकर आये है इन्हें बनाना बहुत आसान है | तो जानते है बनाने की विधि |

चावल - 1 कटोरी, आलू - 1, प्याज - 1, टमाटर - 1, हरी मिर्च - 2, तेल - 2 बड़े चम्मच, जीरा - 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच, नमक - स्वादानुसार, पानी - 2 कटोरी

सामग्री

नमकीन चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ़ करके धो ले | अब एक पेशर कुकर में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखे |

Step 1

जब तेल गर्म हो जाये तब गर्म तेल में जीरा डालकर भुने | फिर इसमें कटी प्याज डाल दे और चलाते हुए भुन ले

Step 2

जब प्याज नर्म हो जाये तब इसमें टमाटर और हरी मिर्च डाल दे और टमाटर को चलाते हुए पकाए |

Step 3

जब टमाटर पककर गल जाये तब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दे और मिलाते हुए 1 मिनट तक पकाए |

Step 4

अब इसमें कटी आलू और चावल डाल दे और मसालों के साथ मिक्स कर ले | अब इसे 5 मिनट तक चलाते हुए भुन ले |

Step 5

5 मिनट के बाद कुकर में 2 कटोरी पानी की डाल दे बीच में एक बार कडछी चला ले | कुकर का ढक्कन बंद कर दे |

Step 6

अब इसे मीडियम लो आचं पर 3 सिटी आने तक पकने दे | 3 सिटी आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे |

Step 7

बनकर तैयार है | स्वादिष्ट व् लाजबाव नमकीन चावल | नमकीन चावल को प्लेट में निकालकर गरमा गरम सर्व करे |

स्वादिष्ट पकवानों की रेसिपी के लिए विजेट करे |

swadishtrecipes.in