मूंग दाल हलवा बहुत ही स्वादिष्ट व् लाजबाब होता है | छोटे बड़े सब इसे बहुत पसंद करते है | आज मैं आपको ,मूंग दाल हलवा की रेसिपी बता रहा हूँ |

मूंग दाल का हलवा बनाना बहुत आसान है तो आइये फिर बनाते है मूंग डाल ला हलवा |

मूंग दाल - 1 कटोरी, घी - 1 कटोरी, दूध - 1 कप, मावा - 1/2 कटोरी, चीनी - 1 कटोरी, काजू - 5, बदाम - 5, पिस्ता - 4 ,किशमिश - 6 से 7, इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

सामग्री 

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को पानी से अच्छे से धो ले फिर दाल में पानी के डालकर 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दे |

स्टेप 1

4 घंटे के बाद दाल में से पानी को निकाल दे  और दाल को दरदरा पीस ले | अब एक कड़ाई में घी डालकर गर्म करे |

स्टेप 2

अब गर्म घी में काजू बदाम, पिस्ता और किशमिश डालकर हल्का सा फ्राई कर ले | अब इन्हें बाहर प्लेट में निकालकर बारीक़ काट ले |

स्टेप 3

अब उसी कड़ाई में घी डालकर गर्म करे | गर्म घी में पीसी मूंग डाल दे और चलाते हुए  अच्छे से भुन ले |

स्टेप 4

जब दाल अच्छे से भुन जाये और हल्की हल्की ब्राउन होंने लगे तब इसमें मावा मावा डाल दे और मिलाते हुए पकाए |

स्टेप 5

अब इसमें दूध डाल दे और इसे कडछी या चम्मच से तब तक चलाते हुए पकाए जब तक दूध पूरी तरह से सुख न जाये |

स्टेप 6

अब इसमें चीनी डालकर मिक्स कर ले | जब चीनी घुल जाये तब इसमें इलायची पाउडर और फ्राई मेवे डालकर अच्छे से मिक्स कर ले |

स्टेप 7

अब गैस को बंद कर दे | तैयार है बनकर स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा | गरमा गरम् मूंग दाल हलवा को प्लेट में निकाल कर सर्व करे |

ऐसे बनाया जाता है आसान तरीके से स्वादिष्ट व् मजेदार सूजी का हलवा रेसिपी जानने के लिए निचे दिए गए लिंक कर क्लिक करे |

ऐसे बनाया जाता है आसान तरीके से स्वादिष्ट व् मजेदार सूजी का हलवा रेसिपी जानने के लिए निचे दिए गए लिंक कर क्लिक करे |