मिल्क केक भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है जिसे दूध से बनाया जाता है | मिल्क केक बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार मिठाई होती है |

मिल्क केक एक ऐसी मिठाई है जिसे हर कोई पसंद करता है | आज मैं आपको घर पर हलवाई स्टाइल मिल्क केक रेसिपी बता रहा हूँ |

मिल्क केक को घर पर बनाना बहुत ही आसान है तो आइये फिर बिना देर किये जानते है घर पर मिल्क केक बनाने की विधि |

दूध - 2 लीटर, नींबू का रस - 1 चम्मच, चीनी - 1 कटोरी, देसी घी - 2 चम्मच, बादाम - 7 से 8, पिस्ता - 7 से 8

सामग्री 

मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाई में दूध डालकर गैस इ फुल आंच पर उबलने के लिए रखे |

Step 1

दूध को चम्मच से चलाते हुए आधा होने तक पकाए | जब तक दूध पक रहा है उतने समय में मिक्स केक का बर्तन तैयार कर ले |

Step 2

जिस बर्तन में मिल्क केक सेट होने के लिए रखना है उसे देसी घी लगाकर चिकन कर ले | ऐसा करने से मिल्क केक बर्तन आसानी से बाहर आ जायेगा |

Step 3

इसने समय में दूध पककर आधा हो जायेगा और गाढ़ा भी हो जाएगा | अब दूध में थोडा थोडा करके नींबू का रस डाले |

Step 4

अब इसे लगातार चम्मच से 10 मिनट तक चलाते हुए पकाए | 10 मिनट के बाद दूध थोडा थोडा दानेदार हो जायेगा |

Step 5

अब इसमें थोड़ी थोड़ी करके चीनी डाले और चम्मच से लगातार मिलाते हुए पकाए ताकि चीनी अच्छे से घुल जाये |

Step 6

जब चीनी अच्छे से घुल जाये तब इसमें देसी घी डाले और लगातार चम्मच से चलाते हुए 8 से 10 मिनट तक पकाए |

Step 7

10 मिनट के बाद आप देखेंगे की मिल्क केक का मिश्रण छोड़ना शुरू कर देगा | तब समझे यह पककर तैयार है |

Step 8

अब गैस को बंद कर दे और मिल्क केक के मिश्रण को घी लगाये बर्तन में डाल दे फिर बर्तन को ढक्कन से ढक दे |

Step 9

अब बर्तन को किसी गर्म कपड़े में लपेट कर 7 घंटे के लिए छोड़ दे | तय समय के बाद मिल्क केक को चाक़ू की मदद से बर्तन में से बाहर निकाले |

Step 10

मिल्क केक को अपने मन चाहे टुकड़ों में काट कर बादाम पिस्ता से गार्निश करे | तैयार है बनकर घर पर हलवाई स्टाइल मिल्क केक रेसिपी |

Step 11

क्या आप इसी तरह ही स्वादिष्ट रेसिपेज की तलाश कर रहे है तो आप यहाँ पर विजेट कर सकते है |

swadishtrecipes.in